Uncategorized

शनिवार के दिन जरूर आजमाएं ये खास उपाय, करियर और कारोबार में मिल सकती है तरक्की, नजर दोष से भी मिलेगा बचाव

शनिवार के दिन जरूर आजमाएं ये खास उपाय, करियर और कारोबार में मिल सकती है तरक्की, नजर दोष से भी मिलेगा बचाव

शनिवार 18 जुलाई के दिन आषाढ़ शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि और शनिवार का दिन है। साथ ही शनिवार के दिन पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र भी रहेगा। ऐसे में शनिवार के दिन कुछ उपाय करने से आपको बुरी नजर से छुटकारा मिल सकता है साथ ही जीवन में तरक्की के पथ पर भी आप अग्रसर हो सकते हैं। आइए जान लेते हैं इन उपायों के बारे में।

शनिवार के उपाय

  • परिवार के लोगों के बीच मनमुटाव चलता है और स्थिति कई कोशिशें करने के बाद भी नहीं सुधर रही है, तो शनिवार के दिन पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में एक मिट्टी का दिया लें और उसमें चार कपूर की टिकियां रखकर जलाएं। अब दिये से पूरे घर में धूप दिखाएं और बाद में उसे अपने घर के मन्दिर में रख दें, बुझाएं नहीं। यह उपाय करने से आपके परिवार के सदस्यों के बीच आपसी मतभेद समाप्त होंगे पारिवारिक जीवन में आपको सुखद बदलाव देखने को मिलेंगे।
  • करियर के क्षेत्र में अगर कड़ी मेहनत के बाद भी आपको सफलता नहीं मिल पा रही है तो शनिवार के दिन आपको स्नान आदि के बाद साफ कपड़े पहनकर एक कच्चे सूत के धागे का गोला लेना चाहिए। अब इस कच्चे सूत को लेकर एक पीपल के पेड़ के पास जाएं। पीपल के पेड़ के पास जाकर उसके तने पर सात बार ये कच्चा सूत लपटें। इसके बाद दोनों हाथ जोड़कर शनिदेव का ध्यान करते हुए उनके मंत्र का जप करें। मंत्र है- ऊँ ऐं श्रीं ह्रीं शनैश्चराय नमः। ऐसा करने से उन्नति के द्वार आपके लिए खुलेंगे और अड़चनें दूर होंगी।
  • सरकार से जुड़े किसी काम, किसी सरकारी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता पाने के लिए शनिवार के दिन आपको एक आसान काम करना है। शनिवार के दिन किसी भी वक्त शनि स्तोत्र का पाठ कर सकते हैं, लेकिन ध्यान रहे कि पाठ करते समय अपना मुंह पश्चिम दिशा की तरफ रखना है क्योंकि पश्चिम दिशा शनि की दिशा है। शनि स्तोत्र का पाठ करने से आपको सरकारी क्षेत्र में आ रही सभी अड़चनों से मुक्ति मिल सकती है।
  • घर पर किसी की बुरी नजर है या घर के लोगों की तरक्की रुक गई है तो इसके लिये शनिवार के दिन स्नान आदि के बाद आपको शनिदेव के इस मंत्र का 31 बार जप करना चाहिए। मंत्र है- ऊँ श्रीं शं श्रीं शनैश्चराय नमः। जप के बाद एक नीला फूल लेकर गंदे नाले में आपको बहा देना चाहिए। ऐसा करने से आपके घर को लगी काली नजर से आपको छुटकारा मिलेगा, लिहाजा आपके परिवार के सदस्यों की तरक्की होगी।
  • अगर एक के बाद एक परेशानियां बढ़ती ही जा रही हैं छुटकारा नहीं मिल रहा है तो आपको एक कटोरी में सरसों का तेल लेकर और उसको अपने सामने रखकर, उस पर शनिदेव के तंत्रोक्त मंत्र का जप करना चाहिए। मंत्र है- ऊँ प्रां प्रीं प्रौं स: शनैश्चराय नम:। कटोरी में रखे सरसों के तेल पर कम से कम 11 बार इस मंत्र का जप करना है और जप के बाद उस कटोरी को ढक्कर एक ओर आपको रख लेना चाहिए। इसके बाद इस तेल का उपयोग शनिवार के दिन दीपक जलाने के लिए करना चाहिए। ऐसा करने से जीवन में आ रही परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply