BollywoodBusinessChhattisgarhCricketCrimeDelhiDharamHaryanaIndiaTrending

मैंने हमेशा मजबूत महिला किरदारों का समर्थन किया : अनिल कपूर

मुंबई : बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर का कहना है कि उन्होंने अपने पूरे फिल्मी करियर में हमेशा ऐसी फिल्मों का समर्थन किया है, जिनमें महिलाओं के मजबूत और प्रभावशाली किरदार कहानी का केंद्र हों। उनका मानना है कि सिनेमा में महिलाओं की दमदार आवाज और उनकी अहम भूमिका को और अधिक जगह मिलनी चाहिए।

मैंने हमेशा मजबूत महिला किरदारों का समर्थन किया : अनिल कपूर

अनिल कपूर ने अपनी नई फिल्म ‘अल्फा’ को लेकर इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट करते हुए अपने विचार रखे। उन्होंने लिखा कि उनका यह विश्वास सिर्फ फिल्मों तक सीमित नहीं है, बल्कि उनके निजी जीवन की मजबूत महिलाओं ने भी उनकी इस सोच को और मजबूत बनाया है।

अभिनेता अनिल कपूर ने लिखा, “मैं हमेशा से मानता आया हूं कि हमें ऐसी फिल्मों की जरूरत है, जिनमें मजबूत महिला मुख्य किरदार और उनकी आवाज हो। चाहे वर्षों पहले ‘जुदाई’ और ‘लम्हे’ जैसी फिल्मों में अभिनय करना हो या ‘खूबसूरत’, ‘वीरे दी वेडिंग’ और ‘क्रू’ जैसी फिल्मों का निर्माण करना, मैंने हमेशा ऐसी महिला किरदारों का समर्थन किया है जो कहानी की धुरी हों।”

उन्होंने अपनी बेटियों सोनम कपूर और रिया कपूर के साथसाथ अपनी पत्नी को भी अपनी इस सोच की प्रेरणा बताया। उन्होंने कहा, “शायद इसकी वजह यह है कि मैं दो बेहद मजबूत बेटियों का पिता और एक बेहद सशक्त महिला का पति हूं। या फिर इसलिए कि महिलाओं की ऊर्जा दुनिया को बदल रही है और यह जीवन की सच्चाई है।”

अनिल कपूर ने कहा कि उन्हें आदित्य चोपड़ा, शिव, बॉबी, आलिया, शरवरी और पूरी वाईआरएफ टीम के साथ काम करके खुशी हुई, क्योंकि वे भी महिलाओं को केंद्र में रखकर कहानियां बनाने में विश्वास रखते हैं। ऐसी सोच ही ‘अल्फा’ जैसी फिल्मों को संभव बनाती है।

बता दें कि ‘अल्फा’, वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की सातवीं फिल्म है। इसमें आलिया भट्ट, शरवरी, अनिल कपूर, और बॉबी देओल मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।

फिल्म की कहानी एक बेहद प्रशिक्षित महिला कीलर की है, जिसे एक बागी कमांडर ने दुनिया से अलग रखकर सुपरसोल्जर बनाया है। जब उसे अपने परिवार और बचपन से जुड़ा चौंकाने वाला सच पता चलता है, तो वह अपनी वर्षों से बिछड़ी बहन के साथ मिलकर अपना बदला लेने के मिशन पर चल पड़ती है।

 

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply