India

‘मुझे पीटा गया’, हिरासत में अभिजीत दीपके; जंतर- मंतर पर पुलिस की भारी तैनाती

जंतरमंतर पर पिछले 20 दिनों से अनशन कर रहे पर्यावरण और सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को पुलिस उठा ले गई है। दिल्ली पुलिस का कहना है कि माननीय हाई कोर्ट के निर्देश के मुताबिक उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस का कहना है कि सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य को लेकर कोई चांस नहीं लिया जा सकता है। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को भी जंतरमंतर जल्दी से जल्दी खाली करने को कहा है। वहीं कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके का कहना है कि पुलिस ने उन्हें पीटा है और हिरासत में ले लिया है। सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर ट्वीट करके उन्होंने यह जानकारी दी है।

‘मुझे पीटा गया’, हिरासत में अभिजीत दीपके; जंतर- मंतर पर पुलिस की भारी तैनाती

जंतरमंतर पर भारी तैनाती
जंतरमंतर पर इस समय पुलिस और अर्धसैनिक बलों की भारी तैनाती कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक पुलिस प्रदर्शनकारियों को समझा रही है कि वे धरना स्थल को छोड़ दें। वहीं दिल्ली पुलिस की टीम सोनम वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल लेकर पहुंची है। आपको बता दें कि सोनम वांगचुक का अनशन 20वें दिन में प्रवेश कर गया है। एक दिन पहले ही डॉक्टरों ने उनकी सेहत को लेकर चेतावनी दी थी कि उनके अंग धीरेधीरे जवाब दे सकते हैंं।

सफदरजंग अस्पताल ले गई पुलिस
रिपोर्ट के मुताबिक सफदरजंग अस्पताल में डॉक्टरों की टीम पहले से ही तैनात थी। थोड़ी देर में अस्पताल की तरफ से सोनम वांगचुक की मेडिकल रिपोर्ट जारी की जाएगी। अस्पताल के बाहर भी रैपिड ऐक्शन फोर्स के जवानों को तैनात किया गया है। वहीं जंतरमंतर पर चार लेयर की बैरिकेटिंग लगाई गई है। पुलिस की टीम हर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। पुलिस की तैनाती को देखते हुए कहा जा सकता है कि जल्द ही धरना स्थल को खाली करवाया जा सकता है।

सोनम वांगचुक की मांग है कि नीट पेपर लीक की जिम्मेदारी लेते हुए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें। इसको लेकर उन्हें विपक्ष का सपोर्ट मिल रहा था। आम आदमी पार्टी के चीफ अरविंद केजरीवाल, एसपी नेता डिंपल यादव और कांग्रेस नेता पवन खेड़ा उनसे मिलने जंतरमंतर पहुंचे थे। कई विपक्षी नेताओं ने सोनम वांगचुक को सलाह दी थी कि वह अपना अनशन तोड़ दें। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा था कि यह सरकार असंवेदनशील है और सोनम वांगचुक को अपनी जान दांव पर नहीं लगानी चाहिए।

अभिजीत दीपके ने पहले ही दावा किया था कि कुछ गुंडों ने सोनम वांगचुक पर हमले की कोशिश की है और यह प्रदर्शन को खत्म करवाने की साजिश है। दीपके ने कहा था कि पुलिस के अंदरूनी सूत्र ने जानकारी दी है कि प्रदर्शन को बाधित करने के लिए कुछ लोगों को भेजा जाएगा। एसपी की नेता डिंपल यादव ने बयान जारी कर कहा है कि बीजेपी की सरकरा को शांतिपूर्ण प्रदर्शन बर्दाश्त नहीं है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply