
मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में एक शादी समारोह के दौरान उस समय हड़कंप मच गया जब विवाह की रस्में पूरी होने से ठीक पहले पुलिस ने मंडप में एंट्री मारी। शादी के जोड़े में सजे-धजे दूल्हे को इंदौर पुलिस ने ऐन वक्त पर हिरासत में ले लिया और अपने साथ इंदौर ले…
Sehore Groom Arrested : मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में एक शादी समारोह के दौरान उस समय हड़कंप मच गया जब विवाह की रस्में पूरी होने से ठीक पहले पुलिस ने मंडप में एंट्री मारी। शादी के जोड़े में सजे-धजे दूल्हे को इंदौर पुलिस ने ऐन वक्त पर हिरासत में ले लिया और अपने साथ इंदौर ले आई। दूल्हे की इस तरह सरेआम गिरफ्तारी पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।
बता दें कि आरोपी दूल्हे पर इंदौर की एक युवती ने शादी का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण (दुष्कर्म) करने का बेहद गंभीर आरोप लगाया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी दूल्हे की पहचान रवि विश्वकर्मा के रूप में हुई है। वहीं पुलिस जांच और दर्ज शिकायत के अनुसार यह पूरा मामला एकतरफा धोखे और जालसाजी का है।
रवि अक्सर इंदौर के चंदन नगर इलाके में रहने वाली अपनी बहन के घर आता-जाता था। इसी दौरान उसकी मुलाकात पड़ोस में रहने वाली एक युवती से हुई। रवि ने धीरे-धीरे युवती को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। पीड़िता का आरोप है कि रवि ने उसके साथ शादी करने का पक्का वादा किया था और इसी बहाने उसने कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए लेकिन जब युवती ने शादी का दबाव बनाया तो रवि अपने वादे से पूरी तरह मुकर गया और सीहोर में दूसरी जगह शादी तय कर ली।



