IndiaTrending

कांवड़ यात्रा की तैयारियां तेज: वाराणसी पुलिस ने व्यापारियों संग की बैठक, ढाबा और दुकानदारों को दिए निर्देश

Varanasi Kanwar Yatra 2026: वाराणसी में श्रावण मास और कांवड़ यात्रा2026 को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में पुलिस उपायुक्त गोमती जोन ने व्यापारियों और व्यापारिक संगठनों के साथ बैठक कर सुरक्षा, यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर कई महत्वपूर्ण दिशानिर्देश जारी किए।

कांवड़ यात्रा की तैयारियां तेज: वाराणसी पुलिस ने व्यापारियों संग की बैठक, ढाबा और दुकानदारों को दिए निर्देश
कांवड़ यात्रा की तैयारियां तेज: वाराणसी पुलिस ने व्यापारियों संग की बैठक, ढाबा और दुकानदारों को दिए निर्देश

प्रशासन और व्यापारियों के बीच बेहतर समन्वय पर जोर

श्रावण मास और कांवड़ यात्रा के दौरान लाखों श्रद्धालुओं के वाराणसी पहुंचने की संभावना को देखते हुए शुक्रवार को पुलिस उपायुक्त गोमती जोन ने व्यापारियों के साथ गोष्ठी की। बैठक में अपर पुलिस उपायुक्त, संबंधित एसीपी और विभिन्न थानों के प्रभारी भी मौजूद रहे। इस दौरान प्रशासन और व्यापारियों के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया गया।

मीट एवं मछली की दुकानों को मार्गों से दूर संचालित करने का निर्देश

बैठक में सभी ढाबा और होटल संचालकों को पेयजल, स्वच्छता, बिजली और रेट लिस्ट की व्यवस्था अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही श्रद्धालुओं के लिए मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने और मुख्य मार्गों से मीट एवं मछली की दुकानों को करीब 200 मीटर दूर या गांव के भीतर संचालित करने को कहा गया।

ध्वनि प्रदूषण के मानकों का पालन करने का निर्देश

पुलिस ने व्यापारियों से अपने प्रतिष्ठानों पर चालू रखने और जहां कैमरे नहीं हैं, वहां जल्द लगाने का अनुरोध किया। वहीं डीजे संचालकों को ध्वनि प्रदूषण के मानकों का पालन करने और अपने वाहन चालक का नाम व मोबाइल नंबर संबंधित थाने में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

रामेश्वर धाम, मिर्जामुराद के प्रमुख मंदिरों, बाबतपुर, हरहुआ और कछवा सहित विभिन्न स्थानों पर बैरिकेडिंग, मेडिकल टीम, गोताखोर, पेयजल, साफसफाई, बिजली और यातायात व्यवस्था समय से पूरी करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए। डीसीपी गोमती जोन ने व्यापारियों से पुलिसप्रशासन का सहयोग करने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुविधा में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।

पुलिस प्रशासन का कहना है कि और कांवड़ यात्रा के दौरान सभी व्यवस्थाओं की नियमित समीक्षा की जाएगी, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित यात्रा का अनुभव मिल सके।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply