Agra Missing Pet Parrot Reward: आगरा में एक पालतू तोते के लापता होने का मामला इन दिनों शहरभर में चर्चा का विषय बना हुआ है। 13 जुलाई से गायब हुए पालतू तोते ‘माऊ’ की तलाश में उसका परिवार लगातार प्रयास कर रहा है। परिवार ने माऊ की सुरक्षित वापसी या उसके बारे में पुख्ता सूचना देने वाले व्यक्ति को 50 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। इस घोषणा के बाद शहर में यह मामला लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।

चौराहे सहित प्रमुख स्थानों पर लगे बड़ेबड़े होर्डिंग
परिवार ने बोदला चौराहे सहित प्रमुख स्थानों पर बड़ेबड़े होर्डिंग लगवाए हैं, जिनमें माऊ की तस्वीर और उसकी पहचान से जुड़ी जानकारी दी गई है। इसके साथ ही सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर भी लगातार पोस्ट साझा कर लोगों से सहयोग की अपील की जा रही है।
परिवार का कहना है कि माऊ उनके लिए सिर्फ एक पालतू पक्षी नहीं, बल्कि परिवार का सदस्य है। उसे कभी पिंजरे में नहीं रखा गया और वह हमेशा घर के सदस्यों के साथ खुला रहता था। उसकी नीचे वाली पर मौजूद काले धब्बे उसकी खास पहचान हैं, जिससे उसे आसानी से पहचाना जा सकता है।
सुरक्षित वापसी की अपील
माऊ के अचानक गायब होने से पूरा परिवार बेहद परेशान है। परिवार का कहना है कि यदि किसी को माऊ दिखाई दे या उसके संबंध में कोई विश्वसनीय जानकारी मिले तो वह तत्काल संपर्क करे। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी और माऊ की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित होने पर का इनाम दिया जाएगा। परिवार को विश्वास है कि शहरवासियों के सहयोग और जागरूकता से उनका चहेता माऊ जल्द ही सुरक्षित अपने घर लौट आएगा।



