Lakhandur Illegal Sand Transpor: सुबह के दौरान नदी घाट से अवैध रूप से रेत की निकासी कर बिना रॉयल्टी रेत का परिवहन करते एक ट्रैक्टर रंगेहाथ पकड़ा गया है। उक्त कार्रवाई 17 जुलाई को सुबह 9 बजे के दौरान तहसील के पाहुनगांवडोकेसरांडी मार्ग पर की गई है। इस घटना तहसील के ओपारा के जयघोष मोहरकर 34 नामक पटवारी के शिकायत ओपारा निवासी पवन बगमारे 28 नामक ट्रैक्टर चालक के खिलाफ लाखांदुर पुलिस में मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार घटना के दिन सुबह के दौरान लाखांदुर थाने के पुलिस उपनिरीक्षक निशांत जूनोनकर एवं पुलिस अंमलदार लंकेश राऊत तहसील के डोकेसरांडी परिसर में गश्त पर गए थे। इस दौरान घटना के आरोपी पॉवर ट्रैक कंपनी के ट्रैक्टर से रेत परिवहन करते नजर आया।
पुलिस की नजर से नहीं बची रेत तस्करी
जिसके अनुसार पुलिस कर्मियों ने ट्रैक्टर रोककर चालक से रेत परिवहन की रायल्टी मांगी। किंतु ने रॉयल्टी नहीं होने की जानकारी देने पर रेत तस्करी होने के आरोप में घटना की जानकारी राजस्व प्रशासन को दी।
ये भी पढ़े:
बिना परमिट रेत ले जा रहा ट्रैक्टर पकड़ा
जानकारी पर के घटना के शिकायत कर्ता ने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज की। शिकायत पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कुल 8।56 लाख रुपयों का रेत से लदा ट्रैक्टर जब्त किया है। इस मामले की आगे की जांच थानेदार शिरीष भालेराव के मार्गदर्शन में शुरू की है है।



