IndiaPunjabTrending

BJP ने पंजाब में की नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति, जालंधर में अशोक सरीन हिक्की और जगबीर बराड को मिली नई जिम्मेदारी

जालंधर पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष सरदार केवल सिंह ढिल्लों ने राज्य के 16 जिलों में नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की है। इसी कड़ी में जालंधर शहर की कमान अशोक सरीन हिक्की को सौंपी गई है, जबकि जालंधर देहाती का जिला अध्यक्ष जगबीर बराड़ को बनाया गया है। ये नियुक्तियां भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की सहमति से की गई हैं।

BJP ने पंजाब में की नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति, जालंधर में अशोक सरीन हिक्की और जगबीर बराड को मिली नई जिम्मेदारी

अशोक सरीन हिक्की को मिली नई जिम्मेदारी
भाजपा नेतृत्व ने संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से यह बदलाव किया है। अशोक सरीन हिक्की अब जालंधर शहर इकाई का नेतृत्व करेंगे। वहीं, पूर्व जिला अध्यक्ष पहले की तरह पार्टी में एक सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में संगठन के लिए काम करते रहेंगे।

जगबीर बराड़ संभालेंगे देहाती इकाई
पार्टी ने ग्रामीण क्षेत्रों में संगठन को और मजबूत करने के लिए जगबीर बराड़ को जालंधर देहाती का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। माना जा रहा है कि संगठन विस्तार और बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने की जिम्मेदारी नए पदाधिकारियों के कंधों पर होगी।

16 जिलों में नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति
नव नियुक्त जिला अध्यक्षों में अमृतसर ग्रामीण2 से कंवर बीर सिंह मंजिल, अमृतसर शहरी से सलील कपूर, बरनाला से नरेंद्र गर्ग नीटा, फरीदकोट से गौरव कक्कड़, फाजिल्का से सुखविंदर सिंह काका कंबोज, होशियारपुर ग्रामीण से योगेश सप्रा, होशियारपुर शहरी से सतीश ठाकुर बावा, जालंधर शहरी से अशोक सरीन हिक्की, जालंधर ग्रामीण नॉर्थ से मनमीत सिंह विक्की, जालंधर ग्रामीण साउथ से जगबीर सिंह बराड़, कपूरथला से चेतन सूरी, लुधियाना शहरी से सुनील मौदगिल, श्री मुक्तसर साहिब से सतीश असीजा, रूपनगर से अजय वीर सिंह लालपुरा, संगरूर1 से मतिंदर सिंह तथा तरनतारन से सतनाम सिंह भुल्लर शामिल हैं।

नियुक्तियों की घोषणा करते हुए सरदार केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि भाजपा पंजाब में अपने संगठनात्मक ढांचे को निरंतर सशक्त कर रही है ताकि पार्टी को बूथ स्तर से लेकर प्रत्येक क्षेत्र तक और अधिक मजबूत बनाया जा सके। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नव नियुक्त जिला अध्यक्ष अपने अनुभव, समर्पण और परिश्रम के बल पर संगठन को और मजबूत करेंगे।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply