IndiaTrending

6 महीने में बनेंगे 10 किलो वाले 1.4 लाख गैस सिलेंडर, जानें क्या है खास और आपको कैसे मिलेगी राहत..?

6 महीने में बनेंगे 10 किलो वाले 1.4 लाख गैस सिलेंडर, जानें क्या है खास और आपको कैसे मिलेगी राहत..?

 घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर को लेकर जल्द ही आपको एक बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. अब आपको भारी-भरकम 14.2 किलो वाले पारंपरिक स्टील सिलेंडर के साथ हल्के और आधुनिक 10 किलो कंपोजिट LPG सिलेंडर का ऑप्शन भी मिल सकता है. हालांकि, पुराने लाल रंग के सिलेंडर को बंद करने का अभी तक कोई आधिकारिक फैसला नहीं लिया गया है.

दरअसल, लोगों की परेशानियों को देखते हुए हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (HPCL) ने कंपोजिट एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई के लिए करीब 38.14 करोड़ रुपये का ऑर्डर दिया है. इसके तहत कंपनी 1.4 लाख 10 किलो क्षमता वाले टाइप-IV कंपोजिट एलपीजी सिलेंडर तैयार करेगी, जिन्हें 6 महीने के अंदर उपलब्ध कराया जाएगा. 

10 किलो वाला सिलेंडर क्यों हैं खास?

  • नए कंपोजिट सिलेंडर की सबसे बड़ी खासियत इसका वजन काफी हल्का है.
  • यह सामान्य स्टील सिलेंडर के मुकाबले में करीब 50% तक हल्का होता है. 
  • इसे उठाना और एक जगह से दूसरी जगह ले जाना पहले से आसान होगा.
  • महिलाओं, बुजुर्गों और ऊंची मंजिलों पर रहने वालों को राहत मिलेगी.
  • रिफिल कराने की योजना पहले से बनाई जा सकेगी.
  • इसमें गैस का स्तर आसानी से देखा जा सकता है.

किन लोगों को मिलेगा ज्यादा फायदा?

  • छोटे परिवारों को
  • अकेले रहने वाले लोगों को
  • छात्रों और किरायेदारों को
  • बुजुर्गों और महिलाओं को
  • छोटे दुकानदारों और फूड स्टॉल चलाने वालों को

ग्राहकों को कैसे मिलेगी राहत?

हल्के वजन और आसान हैंडलिंग के कारण ग्राहकों को सिलेंडर उठाने और रखने में काफी आसानी होगी जिससे उन्हें किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा. इसके अलावा इसमें पारदर्शी बॉडी होने के कारण गैस खत्म होने से पहले ही उन्हें पता चल जाएगा. ऐसे में किसी भी घर में अचानक सिलेंडर खत्म होने की परेशानी काफी हद तक कम हो सकती है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply