CrimeIndiaTrending

रिश्तों को किया शर्मसार! ग्रेटर नोएडा में जेठ की घिनौनी करतूत, परिवार भी रह गया सन्न..

पीड़िता का आरोप है कि 15 जुलाई 2026 की रात जब वह अपने कमरे में सो रही थी तभी उसके जेठ ने कमरे में घुसकर उसके साथ जबरन अश्लील हरकतें कीं और दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी।

रिश्तों को किया शर्मसार! ग्रेटर नोएडा में जेठ की घिनौनी करतूत, परिवार भी रह गया सन्न..

 ग्रेटर नोएडा के थाना इकोटेक-3 क्षेत्र में एक विवाहिता ने अपने पति और ससुराल पक्ष के कई लोगों पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट, दुष्कर्म का प्रयास तथा जानलेवा हमला करने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मारपीट कर घर से निकाला

पीड़िता रजिया (परिवर्तित नाम) ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका निकाह 13 अप्रैल 2025 को जलपुरा गांव निवासी वसीम के साथ हुआ था। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही पति, सास, ससुर, जेठ और अन्य परिजनों ने दहेज की मांग को लेकर उसका मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न शुरू कर दिया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी और कई बार उसे घर से निकाल दिया गया।

जेठ ने कमरे में घुसकर की अश्लील हरकतें

शिकायत के अनुसार, बाद में ससुराल पक्ष ने माफी मांगकर दोबारा उसे अपने साथ ले जाने का आश्वासन दिया। पीड़िता का आरोप है कि 15 जुलाई 2026 की रात जब वह अपने कमरे में सो रही थी तभी उसके जेठ ने कमरे में घुसकर उसके साथ जबरन अश्लील हरकतें कीं और दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी।

ससुराल पक्ष के लोगों ने की मारपीट

पीडि़ता का आरोप है कि घटना की जानकारी सास को देने पर जेठ को कुछ कहने के बजाय उल्टा ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके साथ मारपीट की। पति सहित अन्य परिजनों ने चाकू से हमला कर उसकी हत्या करने का प्रयास किया तथा दुपट्टे से गला दबाने की भी कोशिश की। शोर मचाने पर उसका देवर मौके पर पहुंचा जिसके बाद उसकी जान बच सकी। तहरीर में यह भी कहा गया है कि सूचना मिलने पर पीडि़ता के मायके वाले मौके पर पहुंचे और उसे घायल अवस्था में अस्पताल ले गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस का कहना है कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर उसके पति वसीम, सास कुरेशा, ससुर मेहंदी हसन, चचिया ससुर सलीम, जेठ शाहिद तथा जेठानी सोमैया के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply