BollywoodIndiaTrending

सस्पेंस का ओवरडोज! OTT की 7 हिंदी क्राइम थ्रिलर, आखिरी तक नहीं लगा पाएंगे कातिल का अंदाजा

सस्पेंस का ओवरडोज! OTT की 7 हिंदी क्राइम थ्रिलर, आखिरी तक नहीं लगा पाएंगे कातिल का अंदाजा

अगर आप क्राइम-थ्रिलर सीरीज के दीवाने हैं और खाली समय में ओटीटी पर कंटेंट देखना पसंद करते हैं तो ये लिस्ट खासतौर पर आपके लिए ही है. इस तरह के एंटरटेनमेंट के लिए आपको ना तो ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत है और ना ही घर से निलने की. एक सब्स्क्रिप्शन आपको बेहिसाब एंटरटेनमेंट दे सकता. खास बात ये है कि ये पूरी की पूरी लिस्ट आपको जी5 पर देखने को मिल जाएगी. इस लिस्ट में से दो सीरीज असल घटनाओं पर आधारित हैं.

1. सतरंगी बदले का खेल (IMDb: 6)
सीरीज की कहानी का फोकस बबलू महतो नाम का किरदार है जो एक लौंडा नाच करने वाले कलाकार का बेटा है. पिता की हत्या के बाद वह भी उसी पेशे में आगे बढ़ता है लेकिन अंदर ही अंदर बदला लेने की प्लानिंग करता रहता है.

2. हाथरस: 16 डेज (IMDb: 7.8)
2020 के हाथरस मामले पर आधारित यह डॉक्यूमेंट्री सीरीज घटना के बाद की घटनाओं को रिपोर्टरों और पीड़ित परिवार के नजरिए से दिखाती है. यह ZEE5 की सबसे चर्चित डॉक्यूमेंट्री में से एक है.

3. हनीमून से हत्या (IMDb: 7)
शादीशुदा जिंदगी में होने वाली हत्याओं पर आधारित यह 6 एपिसोड वाली डॉक्यूमेंट्री सीरीज भी सच्ची घटनाओं से प्रेरित है. इसमें शादीशुदा जिंदगी की उन परेशानियों पर चर्चा की गई है जो कभी-कभी हत्या तक पहुंच जाती हैं.

4. सनफ्लावर 2 (IMDb: 7.4)
8 एपिसोड वाली इस सीरीज में सुनील ग्रोवर कॉमेडी छोड़कर गंभीर सस्पेंस वाले रोल में नजर आते हैं. कहानी सनफ्लावर सोसायटी में रहने वाले सोनू के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक मर्डर केस में मेन सस्पेक्ट बन जाता है. 2024 में रिलीज हुई यह सीरीज दर्शकों को बांधे रखती है.

5. बिच्छू का खेल (IMDb: 7)
2020 में रिलीज हुई यह सीरीज एक लड़के की कहानी है, जो पुलिस के सामने एक हत्या का कबूलनामा करता है. वह अपनी पूरी कहानी सुनाता है और पुलिस को चुनौती देता है कि वे साबित करें कि हत्यारा वही है.

6. मुर्शिद (IMDb: 7.3)
मुंबई के एक गैंगस्टर की कहानी, जो अपराध की दुनिया छोड़ चुका है, लेकिन परिस्थितियां उसे फिर से उसी दुनिया में खींच लाती हैं. एक्शन और ड्रामा से भरपूर सीरीज.

7. नक्सलबाड़ी (IMDb: 7)
एक STF एजेंट की कहानी जिसका मिशन गढ़चिरौली में नक्सलवाद के पुनरुत्थान को रोकना है. यह सीरीज सुरक्षा बलों की चुनौतियों और ग्रामीण क्षेत्रों की जटिलताओं को अच्छी तरह दिखाती है.

ये सभी सीरीज ZEE5 पर अवेलेबल हैं. अगर आप सच्ची घटनाओं पर आधारित डॉक्यूमेंट्री पसंद करते हैं तो ‘हाथरस: 16 डेज’ और ‘हनीमून से हत्या’ से शुरू करें. बाकी थ्रिलर और सस्पेंस के शौकीनों के लिए ‘सनफ्लावर 2′ और ‘मुर्शिद’ जैसे ऑप्शन बेहतरीन हैं. वीकएंड का प्लान बन चुका है? कौन सी सीरीज पहले देखने वाले हैं, कमेंट में बताएं.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply