
बिहार के नालंदा जिले से एक खौफनाक वारदात सामने आई है जहां पत्नी के प्रेमी संग भाग जाने की घटना से खुन्नस पालकर बैठे पति ने अपने ही मासूम भतीजे की हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि आरोपी कई दिन से अपने छोटे भाई के परिवार से बदला लेने की नीयत में था. पत्नी भी कुछ दिन पहने बॉयफ्रेंड के साथ चेन्नई भाग गई थी. पीछे से पति ने अपने 4 साल के मासूम भतीजे को कमरे के अंदर बंद किया और गला घोंटकर मौत के घाट उतार दिया. मासूम की 6 साल की बहन ने शोर मचाकर घरवालों को बुलाया, लेकिन तब तक आरोपी मौके से धमकी देते हुए फरार हो चुका था. परिजनों की शिकायत पर पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है. जानें आखिर क्या है पूरा मामला और अपनी पत्नी के भाग जाने का बदला उसने अपने छोटे भाई के परिवार से क्यों लिया?
पति-पत्नी ने आए दिन होता था विवाद
यह वारदात नालंदा जिले के इस्लामपुर थाना क्षेत्र के मुजाहिदपुर गांव की है जहां मुख्य आरोपी बाली केवट ने अपने छोटे भाई निक्की केवट के 4 साल के मासूम बेटे आयुष की गला घोंटकर हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि बाली केवट और उसकी पत्नी के बीच रिश्तों में लंबे समय से तनाव की स्थिति बनी हुई थी. दोनों एक-दूसरे से झगड़ा करते थे. मतभेद बना रहता था जिससे घर की शांति भंग हो रही थी. झगड़े के कारण महिला के अवैद प्रेम संबंध बताए जा रहे हैं.
छोटे भाई को ठहराया जिम्मेदार
लाइव हिंदुस्तान की रिपोर्ट के मुताबिक, एक सप्ताह पहले ही पत्नी ने अपना ससुराल छोड़ दिया था और अपने प्रेमी के साथ बोरिया-बिस्तर बांधकर चेन्नई चली गई. पत्नी के यूं अचानक बिना बताए जाने पर बाली केवट काफी तनाव में था. उसके अंदर गुस्सा आग की तरह उबल रहा था. अपनी गृहस्थी की बर्बादी के लिए वो छोटे भाई निक्की केवट के परिवार को जिम्मेदार ठहराता था. लेकिन वो अपने बदले की आग में मासूम का कत्ल कर देगा, यह किसी ने सोचा भी नहीं था.
मुंह दबाकर कमरे में किया बंद
मासूम की मां ने बताया कि शुक्रवार की शाम को जब उसके पति वीडियो कॉल पर किसी से बात कर रहे थे तो पति का बड़ा भाई बाली केवट आया और बच्चे का मुंह दबाकर चुपके से कमरे में ले गया. उसने घर वालों की व्यस्तता का फायदा उठाया और बच्चे का गला घोंट दिया. जब बच्चे की रोने-तड़पने की आवाज आई तो बड़ी बहन दौड़कर घर वालों को बुला लाई. लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी. दरिंदे ने अपने घर के मासूम को बेरहमी से मौत के घाट उतारने की कोशिश की. वो तुरंत घटनास्थल से फरार हो गया.
इलाज के दौरान शांत हो गई किलकारी
इस वारदात के बाद घर में चीख-पुकार मच गई. मासूम को बचाने की कोशिश में उसे अस्पताल ले जाने लगे.इस्लामपुर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए पावापुरी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था जहां इलाज के दौरान मासूम ने सांसे छोड़ दी. इस मामले की तहरीर जब अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को दी और शव को कब्जे में लिया गया और पोस्टमार्टम के बाद आरोपी के खिलाफ हत्या संबंधी धाराओं में केस दर्ज किया.
हत्या के पीछे बदला या साजिश?
मुख्य आरोपी बाली केवट के छोटे भाई और परिजनों का आरोप है कि पत्नी के प्रेमी संग भाग जाने के बाद को काफी तनाव में था. उसकी सास लगातार उसे छोटे भाई के परिवार से हत्या लेने के लिए उकसाती थी. इसी रंजिश में उसने मासूम की हत्या कर दी. पुलिस सभी एंगल से केस की जांच कर रही है. पीड़ितों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और आरोपी को पकड़ने के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी भी की जा रही है.



.jpg)