CrimeIndiaUttar Pradesh

गोरखपुर में रहस्यमयी वारदात! बाजार निकला युवक खून से लथपथ मिला, 3 दिन बाद हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस

गोरखपुर में रहस्यमयी वारदात! बाजार निकला युवक खून से लथपथ मिला, 3 दिन बाद हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के हरपुर-बुदहट थाना क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। शनिवार शाम बाजार जाने के लिए घर से निकला युवक अगले दिन गंभीर रूप से घायल अवस्था में पंचायत भवन के पास मिला। तीन दिन तक अस्पताल में इलाज के बाद उसकी मौत हो गई।

मृतक की पहचान ग्राम पंचायत बैदौली, टोला जंगल डिगर सूपा निवासी प्रेम सागर यादव के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, वह शनिवार शाम करीब छह बजे मोटरसाइकिल से बाजार जाने की बात कहकर घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक घर वापस नहीं लौटे। काफी तलाश के बावजूद उनका कोई पता नहीं चल सका।

रविवार सुबह ग्रामीणों ने बैजलपुर पंचायत भवन के पास एक युवक को खून से लथपथ और बेहोशी की हालत में पड़ा देखा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल की पहचान प्रेम सागर यादव के रूप में की। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान सोमवार को उनकी मौत हो गई।

मृतक की शादी वर्ष 2022 में हुई थी। परिवार के अनुसार, उनकी कोई संतान नहीं थी। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक का माहौल है।

मृतक के पिता की शिकायत पर हरपुर-बुदहट पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ-साथ संभावित रंजिश, आपसी विवाद और अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है और स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जाएगी।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply