CrimeIndiaTrending

अश्लील वीडियो और छेड़छाड़ के आरोपों के बाद ट्रेनी IPS ने खाया जहर, पूरे मामले ने सबको चौंकाया..

अश्लील वीडियो और छेड़छाड़ के आरोपों के बाद ट्रेनी IPS ने खाया जहर, पूरे मामले ने सबको चौंकाया..

HYDERABAD NEWS हैदराबाद। सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी के ट्रेनी आईपीएस अधिकारी उदय कृष्ण रेड्डी ने आत्महत्या का प्रयास किया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल उनका इलाज ICU में चल रहा है।

यह घटना उस समय सामने आई है, जब एक महिला ट्रेनी आईपीएस अधिकारी की शिकायत पर उदय कृष्ण रेड्डी के खिलाफ यौन उत्पीड़न, मारपीट, ब्लैकमेल और आपराधिक धमकी समेत कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

महिला ट्रेनी IPS ने लगाए गंभीर आरोप

अट्टापुर पुलिस थाने में दर्ज शिकायत के अनुसार, महिला अधिकारी ने आरोप लगाया है कि 23 जून से 10 जुलाई के बीच ट्रेनिंग के दौरान उदय कृष्ण रेड्डी ने उसे लगातार परेशान किया। शिकायत में कहा गया है कि आरोपी ने अश्लील व्हाट्सएप संदेश भेजे, सार्वजनिक रूप से अपमानित किया, मारपीट की और कथित तौर पर उसकी जानकारी के बिना निजी वीडियो रिकॉर्ड कर उसे उसके पति को भेज दिया।

महिला अधिकारी का यह भी आरोप है कि आरोपी ने उसे धमकाया, ब्लैकमेल किया और उसके मोबाइल फोन का पासवर्ड लेकर निजी संदेश देखे। शिकायत में यह भी कहा गया है कि एक दिन आरोपी ने कमरे में ले जाकर उसके साथ मारपीट की और चाकू दिखाकर धमकाया।

मामला दर्ज, जांच जारी

महिला अधिकारी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने उदय कृष्ण रेड्डी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के साथ सूचना प्रौद्योगिकी (IT) अधिनियम की धाराओं में भी मामला दर्ज किया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

मामला दर्ज होने के अगले दिन किया आत्महत्या का प्रयास

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, मामला दर्ज होने के बाद उदय कृष्ण रेड्डी मानसिक तनाव में थे। रविवार रात वह अपने भाई के घर पहुंचे और सोमवार सुबह कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

कॉन्स्टेबल से IPS बनने तक का सफर

उदय कृष्ण रेड्डी का जीवन संघर्षों से भरा रहा है। बचपन में माता-पिता को खोने के बाद उनका पालन-पोषण उनकी दादी ने किया। आर्थिक तंगी के बीच उन्होंने पढ़ाई पूरी की और 2012 में पुलिस विभाग में कॉन्स्टेबल बने। बाद में यूपीएससी की तैयारी शुरू की। कई असफल प्रयासों के बाद उन्होंने 2024 की UPSC परीक्षा में सफलता हासिल कर आईपीएस अधिकारी बनने का सपना पूरा किया। फिलहाल पुलिस यौन उत्पीड़न के आरोपों और आत्महत्या के प्रयास- दोनों मामलों की अलग-अलग जांच कर रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जांच के निष्कर्षों के आधार पर की जाएगी।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply