India

देश के 70% हिस्से में बादल छाए: 25 जुलाई तक बारिश का अलर्ट, यूपी में 40 मंदिर डूबे, जम्मू में मकान ढहने से 7 की मौत

नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर। इसरो की सैटेलाइट तस्वीरों के मुताबिक देश के करीब 70% हिस्से में मानसूनी बादल छाए हुए हैं। अगले 25 जुलाई तक उत्तर, पूर्व और पूर्वोत्तर भारत समेत देश के 60% से ज्यादा हिस्सों में अच्छी बारिश की संभावना है। इस मानसून सीजन में देशभर में बारिश सामान्य से 24% कम हुई है।

देश के 70% हिस्से में बादल छाए: 25 जुलाई तक बारिश का अलर्ट, यूपी में 40 मंदिर डूबे, जम्मू में मकान ढहने से 7 की मौत

जम्मूकश्मीर के पुंछ जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण लोरान गांव में लैंडस्लाइड की चपेट में आने से मिट्टी का एक घर ढह गया। हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में चार महिलाएं शामिल हैं।

असम में लगातार बारिश से बाढ़ की स्थिति और गंभीर हो गई। राहत और बचाव कार्यों के लिए सेना तैनात की गई है। कई इलाकों में रेल सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं। बाढ़ से अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है और 57,100 से ज्यादा लोग प्रभावित हैं।

यूपी में नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। वाराणसी और प्रयागराज में घाटों की सीढ़ियां डूब गई हैं। काशी में दशाश्वमेध से लेकर पंचगंगा घाट तक रत्नेश्वर महादेव मंदिर समेत 40 छोटे मंदिरों में पानी घुस गया है।

वहीं, राजस्थान में मानसून पर ब्रेक लगने के बाद गर्मी बढ़ने लगी है। बीकानेर संभाग के तीन जिलों में रविवार को तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया गया। राज्यभर में कहीं भी तेज बारिश नहीं हुई।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply