Yogendra Upadhyay CJPCongress Protest: केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार इस समय नीट पेपर लीक और 20 जुलाई को दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के मुद्दे को लेकर घिरी हुई है। इस बीच एमडीए के तमाम सहयोगी दल सरकार का बचाव कर रहे हैं। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने एक विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यह राष्ट्रद्रोहियों का प्रदर्शन है।

योगेंद्र उपाध्याय ने एक निजी चैनल के बात करते हुए कहा कि यह राष्ट्रद्रोहियों का प्रदर्शन है। उन्होंने नीट पेपर लीक के मुद्दे पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे ने देने के फैसले को लेकर कहा कि उन्होंने कुछ गलत नहीं किया। अगर वो इस्तीफा दे देते हैं तो यह मैसेज जाएगा कि उन्होंने कुछ गलत किया है।
पब्लिसिटी के लिए प्रदर्शन कर रहा विपक्ष
योगेंद्र उपाध्याय के अलावा एनडीए में शामिल निषाद पार्टी के प्रमुख और उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री संजय निषाद ने कहा, सरकार चर्चा के लिए तैयार है। संसदीय कामकाज सर्वदलीय बैठकों में तय होता है, जिसमें यह तय किया जाता है कि किन मुद्दों पर चर्चा होनी चाहिए। अगर सरकार किसी मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है और फिर भी आप बाहर विरोधप्रदर्शन करते हैं, तो ऐसा लगता है कि यह सिर्फ पब्लिसिटी और हिंसा फैलाने के लिए किया जा रहा है। मैं के रुख का समर्थन करता हूं।
Lucknow, Uttar Pradesh: On Prime Minister Narendra Modi calling the NEET paper leak a “grave sin” and assuring strict action, Minister Sanjay Nishad says, “Certainly, we support the Prime Minister’s vision. The Prime Minister has emphasised the use of technology, and whatever… pic.twitter.com/GpbbzjRUaP
— IANS July 22, 2026
राहुल गांधी के विरोध प्रदर्शन पर मंत्री संजय निषाद ने कहा, इससे उन्हें कुछ हासिल नहीं होगा। युवाओं को रोजगार और सही दिशा की जरूरत है। युवाओं का इस्तेमाल राजनीति के लिए नहीं किया जाना चाहिए। इसके बजाय, उन्हें यह समझाया जाना चाहिए कि राजनीति क्या है।
पीएम जो कहते हैं, करते हैं: संजय निषाद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नीट पेपर लीक को ‘पाप’ बताने और सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाने पर मंत्री संजय निषाद ने कहा, निश्चित रूप से हम प्रधानमंत्री की सोच का समर्थन करते हैं। प्रधानमंत्री ने टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल पर जोर दिया है। वे जो कहते हैं, उसे पूरा करते हैं। अब टेक्नोलॉजी के जरिए ऐसी घटनाओं को रोकने की कोशिश की जाएगी।
सपा के समय खुलेआम होती थी नकल
वहीं, उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री और सुभासपा प्रमुख ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार के समय खुलेआम नकल होती थी, प्रश्नपत्र बेचे जाते थे और नतीजे तक बेचे जाते थे। यह बात किसी से छिपी नहीं है। फिर भी, वही लोग विरोधप्रदर्शन कर रहे हैं। अगर कांग्रेस की बात करें, तो उनकी सरकारों के समय भी पेपर लीक हुए हैं।
Ambedkar Nagar, Uttar Pradesh: Minister Om Prakash Rajbhar says, “We do not support any kind of lathicharge on students. But those who instigate and cause such situations should face the consequences themselves; then these people would run away” pic.twitter.com/eesSTA1Z7u
— IANS July 22, 2026
राजभर ने कहा कि छात्रों को उकसाने वाले लोग वहां से भाग निकले थे। आम आदमी पार्टी, आजाद समाज पार्टी और सपा के नेताओं ने भाषण दिए थे, लेकिन जब लात खाने का समय आया तो ये लोग वहां से फरार हो गए। लोग नीट पेपर लीक के मुद्दे और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर वहां गए थे। वहां अफजल के समर्थन में नारे लगाए जा रहे थे, देशविरोधी नारे लगाए जा रहे थे।


