Trending

Rain Hair Care: बारिश में तेजी से झड़ रहे हैं बाल? कैसे करें इनकी देखभाल, यहां जानिए

Hair Fall Prevention: बारिश का मौसम गर्मी से राहत जरूर देता है। लेकिन, बालों के लिए कई समस्याएं लेकर आता है। इस दौरान बढ़ी हुई नमी के कारण बाल रूखे, फ्रिजी, चिपचिपे और कमजोर हो जाते हैं, जिससे हेयर फॉल भी बढ़ सकता है। केवल महंगे हेयर प्रोडक्ट्स पर निर्भर रहने के बजाय सही हेयर केयर रूटीन अपनाना ज्यादा जरूरी है।आइए जानते हैं बारिश के मौसम में बालों की देखभाल के 8 आसान और असरदार टिप्स।

Rain Hair Care: बारिश में तेजी से झड़ रहे हैं बाल? कैसे करें इनकी देखभाल, यहां जानिए

बारिश में बाल ज्यादा क्यों टूटते हैं?

वातावरण में नमी अधिक होने से बालों की जड़ें कमजोर पड़ सकती हैं। बारिश का पानी धूल, मिट्टी और प्रदूषण के कणों के साथ मिलकर स्कैल्प पर जमा हो सकता है, जिससे बालों की सेहत प्रभावित होती है। लंबे समय तक बाल गीले रहने से फंगल संक्रमण और डैंड्रफ का खतरा भी बढ़ जाता है. वहीं, गीले बालों में कंघी करने से वे जल्दी टूट सकते हैं।

  • बारिश के पानी से बचें

बारिश के पानी में मौजूद एसिड और प्रदूषण बालों को कमजोर करते हैं। भीगने पर घर पहुंचकर सादे पानी से तुरंत धोएं।

  • गीले बालों को न बांधें

गीले बाल बहुत नाजुक होते हैं। इन्हें बांधने या कसकर चोटी बनाने से जड़ों पर दबाव पड़ता है और बाल टूटते हैं।

  • माइल्ड शैंपू का इस्तेमाल

मौसम में स्कैल्प जल्दी ऑयली होती है। हफ्ते में 23 बार किसी अच्छे माइल्ड या का ही इस्तेमाल करें।

  • कंडीशनर लगाने का तरीका

कंडीशनर को बालों की जड़ों में लगाने से बचें। इसे केवल बालों की लंबाई और सिरों पर लगाएं ताकि अतिरिक्त तेल न जमा हो।

 

  • टॉवल से रगड़ना बंद करें

बालों को सुखाने के लिए सख्त तौलिए से न रगड़ें। इसके बजाय माइक्रोफाइबर टॉवल का इस्तेमाल करें और हल्के हाथों से पानी सोखें।

  • गीले बालों में कंघी न करें

गीले बालों में कंघी करने से बालों के झड़ने की समस्या बढ़ जाती है। हमेशा चौड़े दांतों वाली कंघी का उपयोग करें।

मॉनसून में सही हेयर केयर रूटीन अपनाकर और छोटीछोटी गलतियों से बचकर आप बालों को झड़ने, फ्रिज और डैंड्रफ जैसी समस्याओं से काफी हद तक बचा सकते हैं। नियमित देखभाल से आपके बाल पूरे मौसम स्वस्थ, मजबूत और चमकदार बने रहेंगे।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply