IndiaPunjabTrending

पंजाब में निवेश की बहार, उद्योग अनुकूल माहौल से उद्योगपति खुश

दिग्गज कंपनियां कर रहीं पंजाब में निवेश 

पंजाब में निवेश की बहार, उद्योग अनुकूल माहौल से उद्योगपति खुश

पंजाब सरकार ने प्रदेश में उद्योगपतियों के लिए ऐसी कल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं जिन योजनाओं के कारण पंजाब में निवेश बढ़ रहा है। हाल के वर्षों में कई बड़ी कंपनियों ने पंजाब में निवेश की घोषणा की है या अपने प्रोजेक्ट्स का विस्तार किया है। इन निवेशों का उद्देश्य नए उद्योग स्थापित करना, रोजगार बढ़ाना और पंजाब की अर्थव्यवस्था को मजबूत करना है। पंजाब उद्योगअनुकूल वातावरण बनाने की दिशा में सही दिशा में खुद को स्थापित कर चुका है जिस कारण निवेश और औद्योगिक विकास को तीव्र गति मिल रही है।  हाल ही के वर्षों में पंजाब के ओद्योगिक सफर में बड़ा बदलाव और प्रगति देखने को मिली है। आज राज्य एक बड़ा औद्योगिक हब बन गया है, जो फूड प्रोसेसिंग, टेक्सटाइल, ऑटो कंपोनेंट, हैंड टूल, बाईसाइकिल, आईटी, पर्यटन और अन्य क्षेत्रों में अग्रणी बनकर उभरा है। मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान कहते हैं कि पंजाब की औद्योगिक प्रगति ने वास्तव में दुनियाभर में अपनी छाप छोड़ी है क्योंकि दुनियाभर के निवेशकों ने राज्य की क्षमता को पहचाना है। भगवंत सिंह मान सरकार ने 45 दिनों की सिंगलविंडो क्लीयरेंस प्रणाली शुरू की है और मानव संसाधन, औद्योगिक विकास तथा युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार के मौके पैदा करने पर केंद्रित कारोबारअनुकूल ईकोसिस्टम सृजित किया है। प्रगतिशील पंजाब निवेशक सम्मेलन जैसे आयोजन पंजाब में आर्थिक विकास, रोजगार तथा औद्योगिक विस्तार के नए पड़ाव की शुरुआत कर रहे हैं। राज्य खुद को तेजी से मंजूरियों, उद्योगअनुकूल नीतियों तथा शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा और हुनरमंद मानव शक्ति पर केंद्रित करके सबसे प्राथमिक निवेश स्थान के रूप में पेश कर रहा है। कारोबारअनुकूल माहौल के कारण महज साढ़े 4 सालों में पंजाब में एक लाख 50 हजार करोड़ रुपए का निवेश आ चुका है। एच.एम.ई.एल., टाटा स्टील, जे.एस.डब्ल्यू, ट्राइडेंट ग्रुप, हीरो इंडस्ट्रीज और उद्योग जगत के कई अन्य उद्योपतिय राज्य में पहले से चल रहे कारोबार का विस्तार करने और नए प्रोजेक्ट लगाने की योजनाओं का ऐलान कर चुके हैं।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply