BiharCrimeIndia

रेलवे अफसर की खुली पोल, 50 हजार रुपये की घूस लेते पकड़ा गया, जांच में बड़ा खुलासा..

Railway APO attested by CBI: बिहार के समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को सीबीआई ने दबिश दी। सीबीआई की टीम ने कार्मिक विभाग के सहायक कार्मिक पदाधिकारी (एपीओ-2) अरुण कुमार मंडल को 50 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। सीबीआई टीम मंडल को अपने साथ ले गई है। इससे पहले मंडल को हिरासत में लेकर घंटों पूछताछ की गई।

टीम ने मंडल का आवास भी खंगाला, जहां से गैर लाइसेंसी पिस्टल, दो मैगजीन और नौ कारतूस बरामद किए गए। सीबीआई पीआई सुनील कुमार सिंह के आवेदन पर नगर थाने में आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। सूत्रों ने बताया कि सीबीआई ने यह कार्रवाई डीलिंग क्लर्क अमृत राज की शिकायत पर की है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि एपीओ टू ने ट्रांसफर-पोस्टिंग के नाम पर एक लाख रुपये की मांग की थी। इसकी शिकायत अमृत ने 45 दिनों पूर्व की थी। सीबीआई के छह सदस्य ललित कला केंद्र में उनसे पूछताछ की, जबकि अन्य तीन ने सरकारी आवास सें से ट्रांसफर-पोस्टिंग से संबंधित दस्तावेज बरामद किए।

टीम दोपहर बाद डीआरएम कार्यालय पहुंची। मंडल व अमृत राज को ललित कला केंद्र स्थित अधिकारी क्लब ले जाया गया। वहां बदं कमरे में देर रात तक पूछताछ के बाद मंडल को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि अमृत को छोड़ दिया गया। समस्तीपुर एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने बताया कि सीबीआई की सूचना पर आरोपी के घर से एक पिस्टल, नौ कारतूस व दो मैगजीन मिले हैं। उधर, सीपीआरओ पूमरे ने बताया कि सीबीआई से रिपोर्ट या पत्र मिलने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। जांच एजेंसी के आवेदन पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की जांच की जाएगी।

मंडल के आवास की तलाशी के दौरान उनकी पत्नी व बेटी से भी पूछताछ की गई। देर शाम टीम उनकी पत्नी और बेटी को भी ललित कला केंद्र स्थित अधिकारी क्लब लेकर पहुंची। वहां पूछताछ और दस्तावेजी प्रक्रिया के बाद उन्हें वापस भेज दिया गया। मंडल के आवास से हथियार और कारतूस की बरामदगी के बाद नगर थाना पुलिस को सूचना दी गई। अपर थानाध्यक्ष पूजा कुमारी ने बल के साथ मौके पर पहुंचकर हथियार व कारतूस जब्त किए। सीबीआई पीआई के आवेदन पर नगर थाने में आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

दिसम्बर में रिटायर होने वाले थे

फिलहाल सीबीआई पूरे मामले की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।सूत्रों के अनुसार, मंडल का प्रमोशन करीब पांच वर्ष पूर्व सहायक कार्मिक पदाधिकारी (एपीओ-2) के पद पर हुआ था। इससे पहले वह वाणिज्य विभाग में सीओएस के पद पर थे। वह इसी वर्ष दिसंबर में सेवानिवृत्त होने वाले हैं।सीबीआई की सूचना पर आरोपी के घर से एक पिस्टल, नौ कारतूस व दो मैगजीन मिले हैं।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply