India

कुलदीप यादव के सब्र का टूटा बांध टीम इंडिया से लगातार नजरअंदाज होने के बाद, इस विदेशी टीम से खेलने का किया फैसला

Kuldeep Yadav: भारत और इंग्लैंड के बीच बीते समय में 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली गई है। इस सीरीज में भारतीय टीम को इंग्लैंड 12 से हार का सामना करना पड़ा है। इंग्लैंड के खिलाफ इन 3 मैचों की सीरीज में भारतीय टीम कि प्लेइंग 11 में कई सारी कमियां देखने को मिली है। इंग्लैंड के गेंदबाजो ने इस सीरीज में काफी कमाल का प्रदर्शन दिखाया जिसके कारण भारतीय टीम को इस सीरीज में काफी ज्यादा कठिनाई का सामना करना पड़ा।

कुलदीप यादव के सब्र का टूटा बांध टीम इंडिया से लगातार नजरअंदाज होने के बाद, इस विदेशी टीम से खेलने का किया फैसला

इस दौरान टीम में स्पिनर गेंदबाज कुलदीप यादव की कमी भी फैंस को काफी ज्यादा खली है। कुलदीप यादव को टीम में जगह न देने के कारण भारतीय क्रिकेट टीम को मिडिल ओवर में काफी रन लुटाने पड़े थे, जो कि भारतीय टीम के लिए हार का एक बड़ा कारण बना है।

सोशल मीडिया पर फैंस ने की आलोचना

भारतीय क्रिकेट टीम के लिए कुलदीप यादव टीम का एक अहम हिस्सा हैं, इसके बाद भारतीय टीम मैनेजमेंट द्वारा उन्हें किसी भी सीरीज में खेलने का मौका नहीं दिया जा रहा है। इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई सीरीज में कुलदीप यादव को प्लेइंग 11 में जगह न मिलते देख फैंस ने बोर्ड और कोच की काफी ज्यादा अलोचना की थी।

वहीं कुलदीप यादव ने टीम में जगह न मिलने के बाद इंग्लैंड की प्रमुख काउंटी टीम यॉर्कशर के साथ 8 मैच खेलने का ऐलान किया है। तो आइए इसके बारे में आपको भी कुछ खास जानकारी देते हैं।

इंग्लैंड टीम यॉर्कशर के साथ जुड़े Kuldeep Yadav

भारतीय टीम में जगह ने मिलने के कारण भारतीय टीम के स्पिनर गेंदबाज कुलदीप यादव इंग्लैंड की टीम यॉर्कशर में जुड़ने के बाद कहा कि मैं यॉर्कशर से जुड़कर काफी ज्यादा खुश हूं। इसी के साथ ही उन्होंने कहा कि बोर्ड का मैं इस मौके लिए आभारी रहूंगा। इसी के आगे कुलदीप यादव ने कहा कि

“यॉर्कशर जैसे शानदार और कमाल के इतिहास वाले क्लब का प्रतिनिधित्व करना मेरे करियर का सबसे सम्मान जनक मौका होने वाला है। मुझे इंग्लैंड की परिस्थितियों में खेलने की चुनौती हमेशा से ही काफी पसंद रही है। कुलदीप यादव ने कहा कि मैच प्रबंधन से बात करें के बाद टीम में शामिल होने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं”

कुलदीप यादव को सभी फ़ॉर्मेट से किया जा रहा दरकिनार

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जब से भारतीय टीम के हेड कोच तौर पर गौतम गंभीर ने जिम्मेदारी संभाली है, तब से स्पिनर गेंदबाज कुलदीप यादव को टीम कि ओर से खेलने के लिए बहुत ही कम मौके दिए गए हैं। भारतीय टीम में मौका न मिलने के कारण ही कुलदीप यादव को काउंटी क्रिकेट में जुड़ने का रास्ता अपनाना पड़ा।

बता दें कि बीते समय में यॉर्कशायर टीम हैम्पशायर से हार का सामना कर चुकी है, लेकिन अब टीम में कुलदीप यादव के शामिल होने के बाद टीम को वापसी करने का एक बेहतरीन मौका मिल गया है।

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply