Rajeev Shukla Statement On NEETNTA Controversy: NEETNTA विवाद को लेकर जारी सियासी घमासान के बीच राज्यसभा सांसद और BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन अब किसी एक राज्य तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि पूरे देश में फैल चुका है और लाखों युवाओं का आक्रोश सड़कों पर दिखाई दे रहा है।

सरकार आंदोलन की मूल मांगों पर फैसला लेने से बच रही
राजीव शुक्ला ने कहा कि छात्रों के आंदोलन को देशभर से समर्थन मिल रहा है, लेकिन सरकार केवल संसद में चर्चा और बहस की बात कर रही है। उनका आरोप है कि सरकार आंदोलन की मूल मांगों पर फैसला लेने से बच रही है। उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री को हटाने की मांग पर सरकार अड़ी हुई है, जबकि केवल शिक्षा सचिव को बदल देने से समस्या का समाधान नहीं होने वाला।
भ्रष्टाचार लगातार बढ़ रहा
उन्होंने दावा किया कि नई नियुक्तियों में भी भ्रष्टाचार के आरोप सामने आ रहे हैं, जिससे देश की पूरी परीक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। राजीव शुक्ला ने कहा कि युवाओं का विश्वास बहाल करने के लिए सरकार को ठोस और निर्णायक कार्रवाई करनी होगी।
अपने बयान में उन्होंने, शिक्षा व्यवस्था और प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े मामलों का उल्लेख करते हुए कहा कि देश में भ्रष्टाचार मुक्त भारत का वादा किया गया था, लेकिन आज हालात इसके उलट दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार लगातार बढ़ रहा है और इसका सबसे बड़ा असर युवाओं के भविष्य पर पड़ रहा है।
राजीव शुक्ला ने कहा कि विपक्ष की स्पष्ट मांग है कि सरकार पहले दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे और उसके बाद संसद में इस पूरे मामले पर विस्तृत चर्चा हो। उनका कहना है कि केवल बहस से छात्रों का भरोसा वापस नहीं आएगा, बल्कि पारदर्शी कार्रवाई ही इस संकट का समाधान है।
को लेकर विपक्ष के लगातार हमलावर रुख के बीच राजीव शुक्ला का यह बयान सियासी तापमान को और बढ़ाने वाला माना जा रहा है।



