India

दहेज व चरित्र पर संदेह के नाम पर अत्याचार: छत्रपति संभाजीनगर में 2 विवाहिताओं का उत्पीड़न, 8 के खिलाफ केस दर्ज

Domestic Violence Dowry Harassment: छत्रपति संभाजीनगर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मायके से पैसे लाने की मांग को लेकर दो विवाहिताओं को ससुरालियों ने मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने की घटनाएं सामने आई हैं। पुंडलिक नगर व एमआईडीसी सिडको पुलिस थानों में ससुराल पक्ष के 8 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

दहेज व चरित्र पर संदेह के नाम पर अत्याचार: छत्रपति संभाजीनगर में 2 विवाहिताओं का उत्पीड़न, 8 के खिलाफ केस दर्ज
दहेज व चरित्र पर संदेह के नाम पर अत्याचार: छत्रपति संभाजीनगर में 2 विवाहिताओं का उत्पीड़न, 8 के खिलाफ केस दर्ज

33 वर्षीय महिला का विवाह 30 अगस्त 2020 को मिलिंद बनकर से होने के बाद कुछ समय ससुराल में रहने के पश्चात दंपति पुणे में रहने लगा। विवाह में अपेक्षित दहेज व उपहार न मिलने की बात कहकर ससुराल पक्ष ने पति को भड़काया।

तदुपरांत पति मिलिंद, ससुर दगडू बनकर, ननंद पंचशीला सातदिवे व देवर भीमा बनकर सहित 4 लोगों के खिलाफ पुंडलिकनगर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। पत्नी के चरित्र पर संदेह कर पीटा। ससुर, ननद व देवर भी उसका साथ देते थे।

दहेज में 5 लाख रुपए लाने का बनाया दबाव

महिला के मायके में प्रसव के दौरान 30 जून 2021 को देवर की शादी के लिए 10 लाख रुपये लाने की मांग की गई, पुणे स्थित मकान के ऋण की किश्तों के लिए 5 लाख रुपये और लाने दबाव बनाया गया, पैसे देने से इनकार करने पर प्रताड़ना और बढ़ गई।

17 जुलाई 2026 को मारपीट कर महिला को घर से निकाल दिया गया। दूसरी घटना में मायके से 50,000 रुपये लाने को लेकर विवाहिता को करने, गर्भावस्था में पिटाई कर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पति संग 4 लोगों के खिलाफ एमआईडीसी सिडको पुलिस थाने में केस दर्ज किया गया है।

दहेज के लिए गर्भवती महिला से मारपीट का आरोप

शिकायत में कहा गया है कि विवाह के बाद कुछ माह तक सब कुछ सामान्य था। बाद में मायके से रुपये लाने का दबाव बनाया गया। गर्भावस्था के दौरान भी महिला की पिटाई की गई। तबीयत बिगड़ने के बावजूद अस्पताल ले जाने से इनकार कर दिया गया। प्रसव के बाद कुछ समय तक स्थिति सामान्य रही, बाद में फिर पैसों की मांग को लेकर सताया गया। महिला ने मोबाइल छीन मायके छोड़ने का आरोप भी लगाया है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply