India

2027 Hyundai Creta होगी पूरी तरह बदली हुई; नया लुक, हाइब्रिड टेक्नोलॉजी और बड़ा केबिन बनेगा खास

हुंडई अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी क्रेटा की नई जनरेशन पर तेजी से काम कर रही है. माना जा रहा है कि नई 2027 Hyundai Creta को सबसे पहले भारत मोबिलिटी एक्सपो 2026 में दुनिया के सामने पेश किया जा सकता है. इसके बाद कंपनी इसे भारतीय बाजार में लॉन्च करेगी. नई क्रेटा में डिजाइन, फीचर्स और इंजन के स्तर पर कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं.

2027 Hyundai Creta होगी पूरी तरह बदली हुई; नया लुक, हाइब्रिड टेक्नोलॉजी और बड़ा केबिन बनेगा खास

मॉडर्न लुक के साथ आएगी

नई पहले से ज्यादा आकर्षक और मॉडर्न लुक के साथ आएगी. टेस्टिंग के दौरान सामने आई तस्वीरों से संकेत मिलते हैं कि एसयूवी का आकार थोड़ा बड़ा होगा. इसकी लंबाई और चौड़ाई बढ़ने से अंदर बैठने वाले यात्रियों को पहले की तुलना में ज्यादा जगह मिलेगी. इसके अलावा, इसका नया प्लेटफॉर्म पहले से अधिक मजबूत और सुरक्षित होने की उम्मीद है.

एक्सटीरियर मौजूदा मॉडल से काफी अलग

डिजाइन की बात करें तो नई क्रेटा में सीधी रूफलाइन, नए स्टाइल के एलईडी हेडलैंप और टेललैंप, बड़े अलॉय व्हील और पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं. पीछे की तरफ फुलचौड़ाई वाली एलईडी लाइट बार इसे ज्यादा प्रीमियम लुक दे सकती है. कुल मिलाकर इसका एक्सटीरियर मौजूदा मॉडल से काफी अलग नजर आएगा.

दमदार फीचर्स से लैस

केबिन में भी कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं. नई में बड़ी टचस्क्रीन, पूरी तरह डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, नए सॉफ्टवेयर के साथ कनेक्टेड कार फीचर्स और एआई आधारित वॉयस सिस्टम मिलने की उम्मीद है. इसके अलावा नई सीटें, बेहतर इंटीरियर क्वालिटी, पीछे बैठने वालों के लिए ज्यादा आराम और एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम जैसे आधुनिक फीचर्स भी शामिल किए जा सकते हैं.

क्रेटा में हाइब्रिड इंजन मिलेगा

इंजन की बात करें तो कंपनी पहली बार क्रेटा में हाइब्रिड तकनीक देने की तैयारी कर रही है. नई 1.5 लीटर पेट्रोल हाइब्रिड यूनिट बेहतर माइलेज और कम ईंधन खर्च का फायदा दे सकती है. वहीं, मौजूदा 1.5 लीटर पेट्रोल, 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल इंजन विकल्प भी जारी रहने की संभावना है. इनके साथ मौजूदा ट्रांसमिशन विकल्प भी मिल सकते हैं.

अगर ये सभी बदलाव लॉन्च के समय मिलते हैं, तो 2027 Hyundai Creta पहले से ज्यादा प्रीमियम, सुरक्षित और तकनीक से लैस एसयूवी बनकर भारतीय बाजार में अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखने की कोशिश करेगी.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply