IndiaTrending

अपराधियों की जगह सिर्फ जेल या जहन्नुम…पेपर लीक माफियाओं को योगी ने दी चेतावनी, बोले- सरकार लाएगी सख्त कानून

Yogi Adityanath On Paper Leak: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि नीट परीक्षा में कथित गड़बड़ी के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है और भविष्य में पेपर लीक जैसे अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए केंद्र सरकार संसद में सख्त कानून लाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि दोषियों को जेल भेजने के साथ उनकी अवैध संपत्तियां भी जब्त की जाएंगी।

अपराधियों की जगह सिर्फ जेल या जहन्नुम…पेपर लीक माफियाओं को योगी ने दी चेतावनी, बोले- सरकार लाएगी सख्त कानून
अपराधियों की जगह सिर्फ जेल या जहन्नुम…पेपर लीक माफियाओं को योगी ने दी चेतावनी, बोले- सरकार लाएगी सख्त कानून

फतेहपुर के मदारीपुर कला मैदान में 489 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 125 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार छात्रों के हितों की रक्षा के लिए लगातार कदम उठा रही है।

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी से जुड़े मामलों में की गई कार्रवाई: CM योगी

पेपर लीक पर सीएम योगी ने कहा कि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी से जुड़े मामलों में भी कार्रवाई की गई है और नई शिक्षा नीति युवाओं को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिला रही है। मुख्यमंत्री ने कानूनव्यवस्था का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश में माफिया और अपराधियों के लिए अब कोई स्थान नहीं है। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों के लिए केवल दो ही जगह हैं जेल या जहन्नुम। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में अपराध और भूमाफिया पर प्रभावी कार्रवाई की गई है तथा सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे हटाए जा रहे हैं।

अखिलेश के कार्यकाल पर साधा निशाना

योगी आदित्यनाथ ने पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्ष 2017 से पहले युवाओं की नौकरियों पर डकैती डाली जाती थी। उन्होंने आरोप लगाया कि 2012 से 2017 के बीच निकली अधिकांश भर्तियां विवादों में रहीं और योग्य अभ्यर्थियों के साथ न्याय नहीं हुआ। इसके विपरीत उनकी सरकार ने पिछले नौ वर्षों में नौ लाख से अधिक युवाओं को पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से सरकारी नौकरियां उपलब्ध कराई हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कभी आकांक्षी जिलों में शामिल फतेहपुर आज विकास की नई राह पर आगे बढ़ रहा है।

पूर्ववर्ती सरकार पर लगाया संसाधनों का दुरुपयोग का आरोप

ने कहा कि पहले जिले के विकास के लिए मिलने वाले संसाधनों का दुरुपयोग होता था, जबकि वर्तमान सरकार ने मेडिकल कॉलेज, सड़क, पुल, अस्पताल, बिजली, कंपोजिट विद्यालय, नर्सिंग कॉलेज और अन्य बुनियादी परियोजनाओं के माध्यम से विकास को गांवगांव तक पहुंचाने का काम किया है।

ये भी पढे़ं

उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की विकासोन्मुखी नीतियों के कारण फतेहपुर अब पिछड़ेपन की पहचान से बाहर निकल रहा है और विकसित भारत के संकल्प में सक्रिय भागीदारी निभा रहा है। मुख्यमंत्री ने जनता से विकास की इस गति को बनाए रखने के लिए भाजपा का समर्थन करने की भी अपील की।

एजेंसी इनपुट के साथ…

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply