ChhattisgarhCrimeIndiaTrending

घरेलू विवाद का खौफनाक अंत! नशे में पति ने की पत्नी की हत्या, बच्चे जान बचाकर भागे..

घरेलू विवाद का खौफनाक अंत! नशे में पति ने की पत्नी की हत्या, बच्चे जान बचाकर भागे..

दिलशाद अहमद, सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में नशे में पति ने पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के सतपता (सतकरा) गांव का है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कुल्हाड़ी, लोहे के पाइप और फावड़े से कई घातक वार किए गए हैं। तीन बच्चों ने घर से भागकर अपनी जान बचाई। घटना के बाद ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया।

बताया जा रहा कि पारिवारिक विवाद के बाद पति ने वारदात को अंजाम दिया। महिला के शरीर पर कई गंभीर चोटों के निशान मिले हैं। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर घटना की जांच शुरू दी है। हत्या की वजह की पड़ताल जारी है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply