IndiaTrending

हरदोई लूट कांड: मुनीम और नौकरों ने खाने में मिलाई नशीली गोली ,चुराए 1.29 करोड़; आरोपी पोलिस की गिरफ्त में

Hardoi Police Recover 1 Crore Cash 14 Arrested: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने सबको हैरान कर दिया है। यह कहानी किसी बॉलीवुड थ्रिलर फिल्म जैसी लगती है, जहां भरोसेमंद नौकरों ने ही अपने मालिक की पीठ में छुरा घोंप दिया। रेलवेगंज के एक बड़े किराना कारोबारी पंकज अग्रवाल के घर हुई 1.29 करोड़ रुपये की सनसनीखेज चोरी का पुलिस ने आखिरकार खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में न केवल भारी भरकम रकम बरामद की है, बल्कि मुख्य साजिशकर्ताओं सहित कुल 14 लोगों को गिरफ्तार किया है।

हरदोई लूट कांड: मुनीम और नौकरों ने खाने में मिलाई नशीली गोली ,चुराए 1.29 करोड़; आरोपी पोलिस की गिरफ्त में
हरदोई लूट कांड: मुनीम और नौकरों ने खाने में मिलाई नशीली गोली ,चुराए 1.29 करोड़; आरोपी पोलिस की गिरफ्त में

ढाई करोड़ की साजिश

हरदोई के रेलवेगंज इलाके में रहने वाले थोक किराना व्यापारी पंकज अग्रवाल के घर में ही यह पूरी साजिश रची गई थी। हैरानी की बात यह है कि इस कांड के पीछे कोई बाहरी गिरोह नहीं, बल्कि उनके अपने ही कर्मचारी और मुनीम शामिल थे। इन लोगों ने मिलकर करीब ढाई करोड़ रुपये की चोरी की एक सोचीसमझी योजना बनाई थी। मुनीम और नौकरों को पता था कि व्यापारी के घर में बड़ी मात्रा में नकदी रखी है, और इसी का फायदा उठाकर उन्होंने इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया।

नींद की गोलियों देके किया बेहोश

वारदात वाली रात यानी 1617 जुलाई को नौकरों ने अपने खतरनाक मंसूबों को अंजाम दिया। उन्होंने कारोबारी और उनके परिवार के खाने में नशीला पदार्थ मिला दिया। जैसे ही परिवार बेहोश हुआ, आरोपियों ने घर में रखे नकदी से भरे 8 बैग समेट लिए। फरार होने के लिए उन्होंने पहले से ही एक पिकअप गाड़ी का इंतजाम कर रखा था, जिसमें सारा कैश लादकर वे रातोंरात चंपत हो गए। जब व्यापारी को होश आया, तब तक काफी देर हो चुकी थी और करोड़ों की रकम गायब थी।

पुलिस ने की 14 आरोपियों की गिरफ्तारी

इस हाईप्रोफाइल चोरी के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था। के एसपी सुबोध गौतम ने बताया कि पीड़ित कारोबारी ने तीन नौकरों के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए तीन विशेष टीमों का गठन किया गया। कड़ी मशक्कत और गहन जांच के बाद पुलिस ने 25 तारीख को आरोपियों को धर दबोचा। पुलिस ने इस मामले में अब तक 14 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 2 नाबालिग भी शामिल हैं।

₹1.28 करोड़ से ज्यादा कैश मिला

पुलिस ने जब आरोपियों को पकड़ा और उनकी निशानदेही पर छापेमारी की, तो बरामद हुई रकम देखकर हर कोई दंग रह गया। आरोपियों ने लूटी गई रकम का आपस में बंटवारा कर लिया था और इसे अलगअलग ठिकानों पर छिपा कर रखा था। ने अब तक 1,28,99,310 रुपये की भारी भरकम राशि बरामद कर ली है। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पुलिस ने मेज पर रखे बक्सों में पूरी रकम प्रदर्शित की, जिसे देखकर इस वारदात की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों को अब अदालत के सामने पेश किया जाएगा।

यह घटना उन सभी कारोबारियों के लिए एक चेतावनी है जो अपने घरेलू सहायकों और कर्मचारियों पर आंख मूंदकर भरोसा करते हैं। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई ने इलाके के लोगों में सुरक्षा का भाव पैदा किया है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply