Trending

Farah Khan Tummy Tuck Surgery: डिलीवरी के बाद एक्स्ट्रा स्किन से थीं परेशान, आखिर क्या होता है टमी टक सर्जरी

Tummy Tuck Surgery After Childbirth Explained: फिल्ममेकर और कोरियोग्राफर फराह खान अपने यूट्यूब ब्लॉग को लेकर बेहद सुर्खियों में रहती हैं। इससे पहले जब उन्होंने तीन बच्चों को एक साथ जन्म दिया था, तब भी वे काफी चर्चा में थी।

Farah Khan Tummy Tuck Surgery: डिलीवरी के बाद एक्स्ट्रा स्किन से थीं परेशान, आखिर क्या होता है टमी टक सर्जरी

हाल ही में फराह खान ने खुलासा किया कि जब उन्होंने ट्रिपलेट्स को जन्म दिया था, उशके बाद उन्हें टमी टक सर्जरी करानी पड़ी थी। उन्होंने बताया कि पेट पर इतनी ज्यादा एक्स्ट्रा स्किन रह गई थी कि केवल डाइट और जिम से उसे ठीक करना मुमकिन नहीं था।

सर्जरी से पहले किया 45 साल इंतजार

एक्ट्रेस सोहा अली खान के पॉडकास्ट में फराह खान ने बताया कि बच्चों के जन्म के बाद पेट की उनकी टमी की स्किन ढीली हो गई थी, जो उन्हें काफी परेशान करती थी। उन्होंने बताया कि शुरुआत में उन्होंने 45 साल तक इंतजार किया, लेकिन जब तमाम कोशिशों के बाद भी स्थिति में सुधार नहीं हुआ, तब उन्होंने टमी टक सर्जरी कराने का फैसला किया।

क्या एक्सरसाइज से लटकी हुई स्किन ठीक हो सकती है

विशेषज्ञों के अनुसार, गर्भावस्था, खासकर जुड़वां या ट्रिपलेट्स पेट की त्वचा और मांसपेशियां सामान्य से कहीं अधिक बड़ी हो जाती हैं। यदि त्वचा की इलास्टिसिटी बहुत अधिक कम हो जाए, तो डाइट और एक्सरसाइज मांसपेशियों को मजबूत तो बना सकती हैं, लेकिन ढीली त्वचा को पूरी तरह से खत्म नहीं कर सकतीं। इसलिए कुछ मामलों में सर्जरी की जरूरत पड़ सकती है।

Abdominoplasty क्या है?

टमी टक या एब्डोमिनोप्लास्टी एक है, जिसका मकसद पेट को अधिक टोंड करके शेप में लाना होता है। इस प्रक्रिया में पेट के निचले और बीच के हिस्से में मौजूद एक्स्ट्रा फैट को हटाया जाता है। ढीली या अलग हुई पेट की मांसपेशियों को फिर से टाइट किया जाता है। जरूरत पड़ने पर नाभि की स्थिति को भी दोबारा से व्यवस्थित किया जाता है।

क्या यह वजन कम करने की सर्जरी है?

बिल्कुल नहीं। टमी टक वजन घटाने की सर्जरी नहीं है, यह केवल शरीर की बनावट सुधारने के लिए की जाती है। इसका मकसद पेट से एक्स्ट्रा फैट को हटाकर पेट को अधिक टोंड और स्लिम दिखाना होता है। इस तरह की सर्जरी कई एक्ट्रेसेज या सेलिब्रिटीज भी कराती है।

कब जरूरत पड़ती है टमी टक सर्जरी की

  • प्रेग्नेंसी के बाद लंबे समय तक शरीर पर एक्स्ट्रा फैट बनी रहे।
  • पेट की मांसपेशियां अलग हो जाएं।
  • वजन स्थिर होने और 612 महीने की रिकवरी के बाद भी सुधार न हो।
  • अतिरिक्त त्वचा के कारण रोजमर्रा के काम, आराम या सेल्फ कॉन्फिडेंस की क्षति हो रही हो।

सर्जरी से पहले इन बातों का रखें ध्यान

सर्जरी से पहले डॉक्टर मरीज की मेडिकल हिस्ट्री, दवाइयों की जानकारी, वजन और पेट की स्थिति को एग्जामिन करते हैं। कई मामलों में धूम्रपान छोड़ने और कुछ दवाएं बंद करने की सलाह दी जाती है ताकि सर्जरी के सुरक्षित और सफल होने के चांसेज सो फीसदी हो।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply