IndiaPunjabTrending

गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती पर भाजपा का राष्ट्रव्यापी ‘समरसता संकल्प अभियान’

29 जुलाई से 20 फरवरी 2027 तक देशभर में दीप महोत्सव, कलश यात्रा और समरसता यात्रा सहित अनेक कार्यक्रम

गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती पर भाजपा का राष्ट्रव्यापी ‘समरसता संकल्प अभियान’

नई दिल्ली : संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी ने 29 जुलाई 2026 से 20 फरवरी 2027 तक देशभर में ‘समरसता संकल्प अभियान’ चलाने की घोषणा की है। अभियान का उद्देश्य गुरु रविदास महाराज के समता, सामाजिक न्याय, मानवता और सामाजिक समरसता के संदेश को जनजन तक पहुंचाना है।

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद तरुण चुग ने प्रेस वार्ता में बताया कि अभियान की शुरुआत 29 जुलाई को ‘समरसता दीप महोत्सव’ से होगी, जिसमें देशभर के मंदिरों में हजारों स्थानों पर दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। इसके साथ ही वाराणसी स्थित गुरु रविदास महाराज की जन्मस्थली की पवित्र मिट्टी से भरे कलश देशभर के राज्यों, जिलों और गांवों तक पहुंचाए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि 5 अक्टूबर से 5 नवंबर तक डेरा सचखंड बल्लां से वाराणसी तक ‘गुरु रविदास महाराज समरसता यात्रा’ निकाली जाएगी। इसके अलावा संत संपर्क अभियान, छात्रावास संवाद कार्यक्रम और सामाजिक समरसता से जुड़े विभिन्न आयोजन भी किए जाएंगे।

तरुण चुग ने कहा कि गुरु रविदास महाराज किसी एक समाज के नहीं, बल्कि संपूर्ण मानवता के महान पथप्रदर्शक हैं। उनका ‘बेगमपुरा’ का दर्शन सामाजिक समानता, न्याय और भेदभावमुक्त समाज की प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी संतों, सामाजिक संगठनों और नागरिकों से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply