IndiaTrending

Varanasi: पुलिस ने फर्जी मैरेज ब्यूरो का किया भंडाफोड़; 10 महिलाएं गिरफ्तार, 10 लाख की साइबर ठगी का खुलासा

Varanasi Fraud Marriage Bureau: वाराणसी पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन CyVazra” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए कैंट थाना क्षेत्र में संचालित एक फर्जी मैरेज ब्यूरो और कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में 10 महिलाओं को गिरफ्तार किया है, जो कथित तौर पर मैरेज ब्यूरो की आड़ में लोगों को अपने जाल में फंसाकर साइबर ठगी कर रही थीं।

Varanasi: पुलिस ने फर्जी मैरेज ब्यूरो का किया भंडाफोड़; 10 महिलाएं गिरफ्तार, 10 लाख की साइबर ठगी का खुलासा
Varanasi: पुलिस ने फर्जी मैरेज ब्यूरो का किया भंडाफोड़; 10 महिलाएं गिरफ्तार, 10 लाख की साइबर ठगी का खुलासा

सोशल मीडिया पर शादी के इच्छुक लोगों से करते थे संपर्क

पुलिस के अनुसार, आरोपी सोशल मीडिया और विभिन्न ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से शादी के इच्छुक लोगों से संपर्क करती थीं। उन्हें आकर्षक प्रोफाइल दिखाकर रजिस्ट्रेशन, सदस्यता, प्रोसेसिंग और अन्य शुल्क के नाम पर रकम जमा कराई जाती थी। पैसे मिलने के बाद पीड़ितों से संपर्क समाप्त कर दिया जाता था या फिर नएनए बहाने बनाकर अतिरिक्त रकम की मांग की जाती थी।

अब तक 10 लाख की ठगी का आरोप

छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से 27 मोबाइल फोन, कई महत्वपूर्ण दस्तावेज, रजिस्टर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामग्री बरामद की है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि गिरोह ने अब तक कई लोगों को निशाना बनाकर लगभग ₹10 लाख की ठगी की है। पुलिस जब्त किए गए मोबाइल और दस्तावेजों की फॉरेंसिक जांच करा रही है ताकि गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों और पीड़ितों की पहचान की जा सके।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह गिरोह संगठित तरीके से को अंजाम दे रहा था और इसके तार अन्य राज्यों से भी जुड़े हो सकते हैं। मामले की विस्तृत जांच जारी है तथा फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी मैरेज ब्यूरो या ऑनलाइन वैवाहिक सेवा का उपयोग करने से पहले उसकी विश्वसनीयता की जांच अवश्य करें। किसी अनजान व्यक्ति या संस्था के खाते में बिना सत्यापन के धनराशि जमा न करें और किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस या साइबर हेल्पलाइन को दें।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply