BusinessIndia

वॉर और महंगा तेल बाजार में नहीं कर सके खेल, निवेशकों ने कमाए 3.90 लाख करोड़

शेयर बाजार में अच्छी तेजी देखने को मिल रही है. आंकड़ों को देखें तो बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 790 से ज्यादा अंकों की तेजी के साथ कारोबार करता हुआ दिखाई दिया. वहीं दूसरी ओर निफ्टी भी 24,200 अंकों के करीब दिखाई दिया. इस तेजी की वजह से शेयर बाजार निवेशकों को कुछ ही मिनटों में 3.90 लाख करोड़ रुपए का फायदा हो गया. जानकारों की मानें तो मंगलवार को भी आईटी सेक्टर में तेजी देखने को मिली थी. लेकिन बाजार को ज्यादा फायदा नहीं हुआ था, लेकिन बुधवार को कच्चे तेल की कीमतों की तेजी और मिडिल ईस्ट टेंशन बढ़ने के बावजूद शेयर बाजार में अच्छी तेजी देखने को मिल रही है. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर सेंसेक्स और निफ्टी में किस तरह के आंकड़े देखने को मिल रहे हैं…

वॉर और महंगा तेल बाजार में नहीं कर सके खेल, निवेशकों ने कमाए 3.90 लाख करोड़

शेयर बाजार में तेजी

शेयर बाजार में जबरदस्त इजाफा देखने को मिला. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक​ सेंसेक्स 793.56 अंकों की तेजी के साथ 77,559.48 अंकों पर पहुंचता हुआ दिखाई दिया. जबकि सुबह 9 बजकर 35 पर सेंसेक्स 730 अंकों की तेजी के साथ 77,496.43 अंकों पर कारोबार कर रहा है. वैसे सेंसेक्स 77,423.77 अंकों के साथ ओपन हुआ था. वहीं दूसरी ओर निफ्टी भी 24 हजार अंकों के पार जाता हुआ दिखाई दिया. आंकड़ों के अनुसार निफ्टी कारोबारी सत्र के दौरान 215 से ज्यादा अंकों की तेजी के साथ 24,203.20 अंकों पर कारोबार करता दिखाई दिया. वैसे 9 बजकर 35 मिनट पर निफ्टी 207 अंकों की तेजी के साळा 24,191 अंकों पर कारोबार कर रहा था. जबकि निफ्टी 24,176.65 अंकों पर ओपन हुआ था.

आईटी शेयरों में आई तेजी

अगर बात शेयरों की करें तो आईटी स्टॉक्स में तेजी देखने को मिल रही है. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर आईटी कंपनी इंफोसिस में 3.50 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार करती हुई दिखाई दी. टीसीएस के शेयरों में करीब 2.50 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखने को मिल रही है. टेक महिंद्रा और एचसीएल टेक के शेयरों में 1.50 फीसदी से ज्यादा का इजाफा देखने को मिल रहा है. एलएंडटी के शेयरों में 3 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखने को मिल रही है. एचयूएल के शेयर 3.11 फीसदी की तेजी देखने को मिल रही है. एचडीएफसी बैंक के शेयर 1.50 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखने को मिल रही है. इटरनल, भारती एयरटेल, आईटीसी के शेयर भी करीब 1.50 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं. अगर आईटी सेक्टर की बात करें तो करीब 3 फीसदी की तेजी देखने को मिल रही है. जबकि एक दिन पहले भी आईटी सेक्टर 3 फीसदी से ज्यादा की तेजी के साथ बंद हुआ था.

इन कारणों से शेयर बाजार में आई तेजी

ग्लोबल AI बिकवाली जारी

बुधवार को दलाल स्ट्रीट पर Infosys और HCL Tech जैसे IT शेयरों में अच्छी बढ़त देखी गई. इसकी एक बड़ी वजह यह हो सकती है कि भारत पर ग्लोबल AI बिकवाली का असर कम हुआ है. साउथ कोरिया का Kospi इंडेक्स, जिसमें चिप बनाने वाली कंपनियों की बड़ी हिस्सेदारी है, आज करीब 9 फीसदी गिर गया, जबकि जापान का Nikkei 4 फीसदी से ज़्यादा नीचे आया. वहीं, ताइवान का Weighted इंडेक्स भी 4 फीसदी से ज्यादा गिरा.

ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि भारत में AI इंफ्रास्ट्रक्चर बूम से सीधे जुड़ी बड़ी लिस्टेड कंपनियों की संख्या कम है. इससे भारत को उस समय मजबूती मिली है जब एनालिस्ट यह सवाल उठा रहे हैं कि क्या हाइपरस्केलर्स का AI पर भारी खर्च भविष्य में असल में फायदेमंद साबित होगा या नहीं, जिससे AI बबल की चिंताएं बढ़ रही हैं.

रुपया मजबूत हुआ

बुधवार को शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 12 पैसे बढ़कर 95.70 पर पहुंच गया. पिछले तीन सेशन में भारतीय करेंसी को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के संभावित दखल से सहारा मिला है, और ट्रेडर्स को उम्मीद है कि आगे भी करेंसी को इससे सपोर्ट मिलता रहेगा. LKP सिक्योरिटीज में कमोडिटी और करेंसी के VP रिसर्च एनालिस्ट जतिन त्रिवेदी ने कहा कि आगे चलकर रुपया कच्चे तेल की कीमतों, US डॉलर इंडेक्स, FII फ्लो और US फेडरल रिजर्व के आने वाले पॉलिसी फैसले से संकेत लेता रहेगा. तकनीकी रूप से, उम्मीद है कि निकट भविष्य में रुपया 95.5096.25 की रेंज में कारोबार करेगा.

FII की खरीदारी

NSE के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, मंगलवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों ने भारतीय शेयरों में नेट खरीदारी की और 755 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे. यह खरीदारी तब हुई है जब FII ने पिछले चार सेशन में दलाल स्ट्रीट पर भारी मात्रा में शेयर बेचे थे. हालांकि पिछली बिकवाली की तुलना में यह खरीदारी बहुत कम है और आज की उनकी गतिविधि को नहीं दिखाती, लेकिन FII की नेट खरीदारी अक्सर बाजार में उम्मीदें बढ़ाती है.

फेड द्वारा ब्याज दरें जस की तस रखने की उम्मीद

US फेडरल रिजर्व आज अपनी FOMC बैठक के नतीजों की घोषणा करने वाला है. बाजार को काफी हद तक उम्मीद है कि अमेरिकी सेंट्रल बैंक ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं करेगा, हालांकि फेड के कई पॉलिसीमेकर्स के बीच लगातार बढ़ती महंगाई की चिंताओं के कारण आउटलुक को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है. मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच महंगाई की बढ़ती चिंताओं को देखते हुए फेड का फैसला एक अहम संकेत होगा.

निवेशकों को मोटा फायदा

शेयर बाजार में इस तेजी की वजह से निवेशकों को काफी फायदा हुआ है. वैसे निवेशकों का फायदा बीएसई के मार्केट कैप से तय होता है. जब ये बढ़ता है तो निवेशकों को फायदा होता है. आंकड़ों को देखें तो एक दिन पहले यानी मंगलवार को जब शेयर बाजार बंद हुआ था तो बीएसई का मार्केट कैप 4,79,16,995.57 करोड़ रुपए पर था, जो बुधवार को कारोबार सत्र के दौरान 4,83,07,433.75 करोड़ रुपए पर आ गया. इसका मतलब है कि कि बीएसई के मार्केट कैप में 3.90 लाख करोड़ रुपए का इजाफा हुआ. यही निवेशकों का फायदा है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply