IndiaPunjabTrending

राजश्री 50 वीकली लॉटरी: जालंधर की बलजीत कौर बनीं विजेता, मिला 21 लाख रुपए का बैंक ड्राफ्ट

लुधियाना : गोवा सरकार द्वारा संचालित राजश्री लॉटरी की मशहूर ‘राजश्री 50 वीकली लॉटरी’ इतिहास रचते हुए अपने 1000 से अधिक दिन पूरे कर चुकी है। ‘किस्मत ऑन सेलिब्रेशन ऑन’ के अंतर्गत 16 लाख से भी अधिक विजेताओं को 40 करोड़ से भी अधिक रकम देकर यह लोगों की किस्मत चमकाकर उन्हें मालामाल बना चुकी है।

राजश्री 50 वीकली लॉटरी: जालंधर की बलजीत कौर बनीं विजेता, मिला 21 लाख रुपए का बैंक ड्राफ्ट

इसी के अंतर्गत राजश्री लॉटरी कार्यालय में ‘राजश्री 50 वीकली लॉटरी’ के 21 लाख रुपये के प्रथम पुरस्कार वितरण का भव्य समारोह आयोजित किया गया। इसमें राजश्री 50 वीकली लॉटरी की भाग्यशाली विजेता, जालंधर निवासी बलजीत कौर को 21 लाख रुपये का बैंक ड्राफ्ट कंपनी के अधिकारी राजकुमार वर्मा, नीलेश भाई व भावेश भाई की उपस्थिति में दिया गया। साथ ही उन्हें फूलों का हार पहनाकर, फूलों का गुलदस्ता देकर व लड्डू खिलाकर सम्मानित किया गया और हार्दिक बधाई दी गई।

इसके साथ ही राखी के त्यौहार के शुभ अवसर पर ‘राजश्री राखी बंपर’ टिकट की लॉन्चिंग भी बलजीत कौर के हाथों की गई। इसका प्रथम पुरस्कार 1 करोड़ 21 लाख रुपये है। इसका ड्रॉ 7 सितंबर को गोवा में शाम 06:30 बजे सरकारी अधिकारियों व आम जनता की उपस्थिति में निकाला जाएगा।

ज्ञात हो कि ‘राजश्री 50 वीकली लॉटरी’ का ड्रॉ रोजाना शाम 07:30 बजे गोवा में आम जनता व सरकारी अधिकारियों की उपस्थिति में निकाला जाता है, जिसे यूट्यूब चैनल के माध्यम से कहीं भी देखा जा सकता है।

अभी तक इसमें 21 लाख के 58 प्रथम पुरस्कार लग चुके हैं, जिनमें से 34 इनाम पंजाब में व 24 इनाम गोवा व महाराष्ट्र में लगे हैं।

राजकुमार वर्मा के अनुसार जुलाई 2026 के इसी महीने में ‘राजश्री 50 वीकली लॉटरी’ में एक नहीं, दो नहीं, तीन नहीं, बल्कि पूरे चार 21 लाख के इनाम लोगों के लगे हैं।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply