BollywoodIndia

Kangana Ranaut के बयान पर Saurav Das का पलटवार, कहा- उन्हें खुद उनकी पार्टी गंभीरता से नहीं लेती

कंगना रनौत द्वारा बेकार कहे जाने के एक दिन बाद कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता सौरव दास ने अभिनेत्री पर पलटवार किया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, दास ने लोगों से अपील की है कि वे कंगना के बयानों को गंभीरता से न लें। उन्होंने कहा कि जब कंगना की अपनी पार्टी ही उन्हें गंभीरता से नहीं लेती, तो देश के युवा और नई पीढ़ी उन्हें गंभीरता से क्यों लेगी।

Kangana Ranaut के बयान पर Saurav Das का पलटवार, कहा- उन्हें खुद उनकी पार्टी गंभीरता से नहीं लेती

कंगना को उनके पुराने बयान पर घेरा
सौरव दास ने कंगना के एक पुराने इंटरव्यू का जिक्र करते हुए उन पर निशाना साधा। उन्होंने बताया कि हिमाचल दौरे के दौरान कंगना ने कहा था कि उन्हें लगा था कि थोड़ाबहुत काम करना पड़ेगा, लेकिन सांसद बनने के बाद काफी काम करना पड़ रहा है। दास ने कहा कि इस बयान से ही साफ समझ आता है कि कंगना राजनीति और अपने काम को लेकर कितनी गंभीर हैं।

भाषा के इस्तेमाल पर जताई आपत्ति
सौरव दास ने कंगना की ओर से इंस्टाग्राम पोस्ट में इस्तेमाल की गई भाषा पर सख्त ऐतराज जताया। उन्होंने कहा कि राजनेताओं को अपनी गरिमा का ध्यान रखना चाहिए और जिम्मेदारी से शब्दों का चयन करना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी ने देश के लोकतंत्र में भरोसा जगाने का काम किया है और वे देश के लिए कंगना से कहीं ज्यादा योगदान दे रहे हैं।

कंगना रनौत ने क्या कहा था?
इससे पहले कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में सौरव दास की साख पर सवाल उठाते हुए उन्हें बेकार और बेरोजगार कहा था। कंगना ने लिखा था कि 28 साल की उम्र में सौरव खुद को छात्र बता रहे हैं, जबकि उस उम्र में वे खुद दो नेशनल अवॉर्ड जीत चुकी थीं। कंगना ने अपने काम के दबाव का बचाव करते हुए कहा था कि सांसद होने के साथसाथ वे एक कलाकार और फिल्म निर्माता भी हैं, इसलिए काम का बोझ होना स्वाभाविक है। उन्होंने सौरव को कोई हुनर सीखने की सलाह भी दी थी।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply