India

Mathura: फर्जी पत्रकार बनकर चौथ वसूली का आरोप, महिला से छेड़छाड़ और मारपीट मामले में युवक गिरफ्तार

Govindnagar Police Station Mathura: मथुरा के थाना गोविन्दनगर पुलिस ने महिला से कथित छेड़छाड़, मारपीट तथा स्वयं को पत्रकार बताकर चौथ वसूली करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने पीड़िता को डराकर ₹20,000 की मांग की थी और कथित रूप से ₹10,000 वसूल भी कर लिए थे।

Mathura: फर्जी पत्रकार बनकर चौथ वसूली का आरोप, महिला से छेड़छाड़ और मारपीट मामले में युवक गिरफ्तार
Mathura: फर्जी पत्रकार बनकर चौथ वसूली का आरोप, महिला से छेड़छाड़ और मारपीट मामले में युवक गिरफ्तार

पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, 28 जुलाई 2026 को थाना गोविन्दनगर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए सुखदेव नगर कॉलोनी निवासी 25 वर्षीय रिहान पुत्र मुकीम को गिरफ्तार किया। आरोपी की गिरफ्तारी वादिया के घर से तड़के करीब 2:22 बजे की गई।

धाराओं 115 , 74 और 308 में मामला दर्ज

पुलिस के मुताबिक, आरोपी के विरुद्ध थाना गोविन्दनगर में दर्ज मुकदमा संख्या 307/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 115 , 74 और 308 में मामला दर्ज है। आरोप है कि उसने वादिया और उसकी साथी के साथ मारपीट व छेड़छाड़ की। साथ ही स्वयं को पत्रकार बताकर उन्हें डरायाधमकाया और चौथ वसूली के उद्देश्य से ₹20,000 की मांग की। पुलिस का दावा है कि आरोपी ने कथित रूप से ₹10,000 भी वसूल लिए थे।

2023 में भी दर्ज हुआ था आपराधिक मुकदमा

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी के विरुद्ध थाना में वर्ष 2023 का एक अन्य आपराधिक मुकदमा भी दर्ज है। इस कार्रवाई को थाना प्रभारी अजय वर्मा के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। पुलिस टीम में डींग गेट चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक मयंक सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आरोपों की पुष्टि न्यायालय में प्रस्तुत साक्ष्यों और के आधार पर होगी।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply