IndiaTrending

आगरा में दर्दनाक हादसा: खेलते-खेलते गहरे पानी में गईं दो सगी बहनों की डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम

Death Of Two Sister In Agra: आगरा के थाना जगनेर क्षेत्र के ग्राम बरिगवां खुर्द में बुधवार को एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया। तालाब में डूबने से दो सगी बहनों की मौत हो गई, जबकि उनके साथ मौजूद एक बच्चे को ग्रामीणों ने समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

आगरा में दर्दनाक हादसा: खेलते-खेलते गहरे पानी में गईं दो सगी बहनों की डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम
आगरा में दर्दनाक हादसा: खेलते-खेलते गहरे पानी में गईं दो सगी बहनों की डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम

जानकारी के अनुसार, 12 वर्षीय पूनम और 8 वर्षीय ट्विंकल अन्य बच्चों के साथ पशु चराने के लिए गांव के बाहर गई थीं। इसी दौरान तालाब के किनारे खेलते समय तीनों बच्चे गहरे पानी में चले गए। बच्चों की चीखपुकार सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर दौड़े और कड़ी मशक्कत के बाद एक बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन पूनम और ट्विंकल को नहीं बचाया जा सका।

परिवार में मचा कोहराम

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। दोनों बच्चियों को बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रोरोकर बुरा हाल है।

पूरे मामले की जांच कर रही पुलिस

प्रीता सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों शवों को के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

प्रारंभिक जांच में इसे हादसा माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है। इस हृदयविदारक घटना ने एक बार फिर ग्रामीण क्षेत्रों में खुले और असुरक्षित तालाबों के आसपास बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply