राजस्थान में स्थित रणथंभौर नेशनल पार्क भारत में बाघों को उनके प्राकृतिक आवास में देखने के लिए सबसे लोकप्रिय राष्ट्रीय उद्यानों में से एक है। यह पार्क अपने रॉयल बंगाल टाइगर के साथसाथ प्राचीन खंडहरों और ऐतिहासिक रणथंभौर किले के लिए भी प्रसिद्ध है।

काजीरंगा नेशनल पार्क असम में स्थित काजीरंगा नेशनल पार्क भारत के सबसे प्रसिद्ध वन्यजीव अभयारण्यों में से एक है। इसे राष्ट्रीय उद्यान घोषित किए जाने के नौ साल बाद, वर्ष 1985 में यूनेस्को विश्व धरोहर का दर्जा मिला। यह पार्क भारतीय एकसींग वाले गैंडे का सबसे बड़ा प्राकृतिक आवास माना जाता है।
जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क भारत का सबसे पुराना राष्ट्रीय उद्यान है, जिसकी स्थापना वर्ष 1936 में की गई थी। उत्तराखंड में स्थित यह पार्क प्रोजेक्ट टाइगर के तहत शामिल पहला राष्ट्रीय उद्यान भी माना जाता है। बाघों के प्राकृतिक आवास में उन्हें देखने के लिए यह देश के सबसे प्रसिद्ध टाइगर रिजर्व में से एक है।



