TrendingUttar Pradesh

Kakori Train Action Anniversary 2026: काकोरी स्मृति स्थल पर दिखेगी आजादी की झलक, ट्रेन एक्शन थीम पर बनेगा सेल्फी प्वाइंट, ‘हर घर तिरंगा’ स्टॉल भी आकर्षण

Kakori Train Action Anniversary 2026: काकोरी स्मृति स्थल पर दिखेगी आजादी की झलक, ट्रेन एक्शन थीम पर बनेगा सेल्फी प्वाइंट, ‘हर घर तिरंगा’ स्टॉल भी आकर्षण

लखनऊ, अमृत विचारः स्वतंत्रता संग्राम के गौरवशाली अध्याय काकोरी ट्रेन एक्शन की वर्षगांठ को इस बार और अधिक आकर्षक एवं प्रेरणादायक बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। 9 अगस्त को लखनऊ के बाजनगर, काकोरी स्थित काकोरी स्मृति स्थल पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर जिलाधिकारी विशाख जी ने गुरुवार को मौके पर पहुंचकर तैयारियों का निरीक्षण किया और संबंधित विभागों को आवश्यक दिशानिर्देश दिए।

काकोरी ट्रेन एक्शन थीम पर बनेगा आकर्षक सेल्फी प्वाइंट

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अपर निदेशक संस्कृति को निर्देश दिया कि काकोरी ट्रेन एक्शन की ऐतिहासिक थीम पर एक आकर्षक सेल्फी प्वाइंट तैयार किया जाए।

इसका उद्देश्य यह है कि कार्यक्रम में आने वाले लोग स्वतंत्रता संग्राम के इस ऐतिहासिक प्रसंग से जुड़ें और नई पीढ़ी तक इसकी प्रेरणा प्रभावी तरीके से पहुंचे।

‘हर घर तिरंगा’ अभियान के स्टॉल भी होंगे आकर्षण

इस वर्ष समारोह में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जुड़े विशेष स्टॉल भी लगाए जाएंगे। इन स्टॉलों के माध्यम से राष्ट्रीय ध्वज के प्रति जागरूकता और देशभक्ति का संदेश लोगों तक पहुंचाया जाएगा।

शहीद स्मारक को मिलेगा नया स्वरूप

जिलाधिकारी ने संस्कृति विभाग को काकोरी स्मृति स्थल स्थित शहीद मंदिर की रंगाईपुताई, पुष्प सजावट और शहीदों के नाम वाली नई नाम पट्टिकाएं लगाने के निर्देश भी दिए।

इससे कार्यक्रम स्थल को ऐतिहासिक और आकर्षक स्वरूप देने की तैयारी की जा रही है।

बारिश को देखते हुए विशेष इंतजाम के निर्देश

संभावित बारिश को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी ने नगर निगम को कार्यक्रम स्थल पर जलभराव रोकने के लिए पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

साथ ही अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत काकोरी को नगर निगम और जिला पंचायतराज विभाग के साथ समन्वय बनाकर पूरे परिसर की साफसफाई के लिए प्रत्येक स्थान पर सफाई कर्मियों की टीम तैनात करने के निर्देश दिए।

कई विभागों के अधिकारी रहे मौजूद

निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी प्रफुल्ल शर्मा, अपर जिलाधिकारी महेंद्रपाल सिंह, उप जिलाधिकारी सदर साहिल कुमार समेत माध्यमिक शिक्षा, पुलिस, तहसील सदर, नगर पंचायत काकोरी, नगर निगम, स्वास्थ्य, लोक निर्माण, जल संस्थान, वन एवं संस्कृति विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply