
लखनऊः उत्तर प्रदेश के युवा खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार ने आवासीय क्रीड़ा छात्रावासों के लिए अंतरराष्ट्रीय अनुभव रखने वाले खिलाड़ियों और कोचों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। चयनित विशेषज्ञों को उनकी योग्यता और अनुभव के आधार पर प्रति माह 1.50 लाख रुपये तक मानदेय दिया जाएगा।
क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी डॉ. अतुल सिन्हा ने बताया कि आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 14 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है।
इन खेलों के लिए मांगे गए आवेदन
चयनित कोचों की नियुक्ति उन खेलों में की जाएगी, जहां खिलाड़ियों को उन्नत तकनीकी प्रशिक्षण की आवश्यकता है।
पुरुष वर्ग के लिए
फुटबॉल
बॉक्सिंग
क्रिकेट
जूडो
पुरुष एवं महिला दोनों वर्गों के लिए
हॉकी
वॉलीबॉल
तैराकी
जिम्नास्टिक
एथलेटिक्स
बैडमिंटन
टेबल टेनिस
बास्केटबॉल
कबड्डी
कुश्ती
तीरंदाजी
महिला वर्ग के लिए
हैंडबॉल
कौन कर सकता है आवेदन?
आवेदक का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक होना अनिवार्य है।
इसके अलावा आवेदक ने इनमें से किसी एक प्रतियोगिता में भाग लिया हो
ओलंपिक
एशियाई खेल
राष्ट्रमंडल खेल
चार वर्षीय विश्व कप
विश्व चैंपियनशिप
इनके अलावा निम्न सम्मान प्राप्त खिलाड़ी एवं कोच भी आवेदन के पात्र हैं
पद्मश्री पुरस्कार विजेता
मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार विजेता
अर्जुन पुरस्कार विजेता
द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता
ध्यानचंद पुरस्कार विजेता
साथ ही ऐसे कोच भी आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने भारतीय टीम को ओलंपिक, विश्व कप, एशियाई खेल या राष्ट्रमंडल खेलों में प्रशिक्षण दिया हो।
कहां और कैसे करें आवेदन?
इच्छुक अभ्यर्थी कार्यदिवसों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक केडी सिंह बाबू स्टेडियम स्थित क्षेत्रीय खेल कार्यालय से आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं।
भरे हुए आवेदन पत्र के साथ शैक्षणिक और खेल संबंधी प्रमाणपत्रों की स्वप्रमाणित दोदो प्रतियां संलग्न कर उसी कार्यालय में जमा करनी होंगी।
ः



