India

हुडकेश्वर में रंगदारी का सनसनीखेज मामला: पोषण आहार जब्त करने की धमकी देकर मांगे पैसे, दो पर केस दर्ज

Nagpur School Nutrition Extortion: नागपुर जिले में शालेय पोषण आहार में अनियमितता का आरोप लगाकर 2 लाख रुपये की फिरौती मांगने के मामले में हुडकेश्वर पुलिस ने नकली पुलिस सहित 2 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों में राकेश घारगावे और संदीप सुरडकर का समावेश है।

हुडकेश्वर में रंगदारी का सनसनीखेज मामला: पोषण आहार जब्त करने की धमकी देकर मांगे पैसे, दो पर केस दर्ज
हुडकेश्वर में रंगदारी का सनसनीखेज मामला: पोषण आहार जब्त करने की धमकी देकर मांगे पैसे, दो पर केस दर्ज

नीलकमल नगर, नरसाला निवासी निखिल रघुनाथ लाडके की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया। निखिल का चचेरा भाई दर्शन उर्फ मनीष लाडके अपने वाहन पर आंगनवाड़ी केंद्रों में शालेय पोषण आहार पहुंचाने का काम करता है।

फर्जी पुलिस पत्रकार बनकर ₹2 लाख की फिरौती मांगने का आरोप

मंगलवार रात मनीष ने निखिल को फोन किया और बताया कि वह का माल लेकर प्रभातनगर में आया है। बारिश से माल खराब होने की आशंका जताते हुए तिरपाल लेकर बुलाया। निखिल वहां पहुंचा और माल पर तिरपाल डाल रहा था।

इसी दौरान राकेश घारगावे और संदीप सुरडकर वहां पहुंचे। घारगावे ने खुद को पुलिसकर्मी और सुरडकर ने खुद को पत्रकार बताया। दोनों ने पोषण आहार अपने कब्जे में लेने की कोशिश की और कहा कि यदि माल वापस चाहिए तो 2 लाख रुपये देने होंगे।

विरोध करने पर दोनों ने निखिल के साथ गालीगलौज और मारपीट की। इसके बाद निखिल ने में शिकायत दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ फिरौती वसूली सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच आरंभ की है।

दूसरी ओर अपहरण का मामला भी दर्ज

इसी बीच संदीप सुरडकर की शिकायत पर पुलिस ने चार अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मारपीट और अपहरण का मामला भी दर्ज किया है। सुरडकर ने शिकायत में बताया कि राशन के अनाज का अवैध भंडारण होने की सूचना मिलने पर वह अपने साथियों के साथ मौके पर जांच पड़ताल पहुंचे थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने उनके साथ मारपीट की और उनका अपहरण कर लिया। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply