LIC Child Plans 2026: हर मांबाप चाहते हैं कि उनके बच्चे अच्छी पढ़ाई करें और उनकी शादी में कोई कमी न रहे. लेकिन आजकल जिस तेजी से पढ़ाई और बाकी चीजों का खर्च बढ़ रहा है, उसे देखते हुए समय रहते सही जगह निवेश करना बहुत जरूरी हो गया है. भारत में जब भी सुरक्षित निवेश की बात आती है, तो सबसे पहला नाम एलआईसी का ही आता है. एलआईसी के पास बच्चों के सुरक्षित भविष्य के लिए कुछ ऐसे प्लान हैं, जो अच्छे रिटर्न तो देते ही हैं, साथ ही किसी अनहोनी के समय भी बच्चे की पढ़ाई का खर्च रुकने नहीं देते. आइए जानते हैं एलआईसी के तीन सबसे बेहतरीन चाइल्ड प्लान के बारे में.

1 LIC अमृतबाल
यह एलआईसी की सबसे नई और हिट योजनाओं में से एक है. इसे खास तौर पर बच्चों की उच्च शिक्षा के लिए एक बड़ा फंड तैयार करने के मकसद से बनाया गया है. अगर आपके घर में एक महीने से लेकर 13 साल तक का बच्चा है, तो आप उसके नाम पर यह पॉलिसी ले सकते हैं. इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें आपको रिटर्न की पूरी गारंटी मिलती है. पॉलिसी में हर साल 80 रुपये प्रति हजार बीमा राशि के हिसाब से पक्का बोनस जुड़ता है. आप इसमें 10 से 25 साल तक पैसा जमा करने का विकल्प चुन सकते हैं. जब आपका बच्चा 18 से 25 साल की उम्र के बीच होगा, तब उसे एकमुश्त बड़ी रकम मिल जाएगी, जिससे उसकी पढ़ाई का रास्ता आसान हो जाएगा.
2 LIC चिल्ड्रन्स मनी बैक
बच्चों की पढ़ाई के दौरान कई बार ऐसा होता है कि अचानक बड़ी रकम की जरूरत पड़ जाती है. ऐसे में यह ‘मनी बैक’ प्लान बहुत काम आता है. इसे नवजात बच्चे से लेकर 12 साल तक के बच्चों के लिए लिया जा सकता है. इस प्लान का सबसे बड़ा फायदा यह है कि जब बच्चा 18, 20 और 22 साल का होता है, तो हर बार कुल बीमा राशि का 2020 प्रतिशत हिस्सा आपको वापस मिल जाता है. इसके बाद जब बच्चा 25 साल का होता है, तो पॉलिसी पूरी हो जाती है. उस समय बचा हुआ 40 प्रतिशत पैसा और सारा बोनस एक साथ मिल जाता है.
3 LIC जीवन तरुण
यह प्लान 90 दिन के शिशु से लेकर 12 साल तक के बच्चों के लिए है. इसकी सबसे बड़ी खासियत इसकी छूट है. इसमें मातापिता अपनी जरूरत के हिसाब से यह तय कर सकते हैं कि जब बच्चा 20 से 24 साल का होगा, तो उन्हें हर साल मनी बैक के रूप में कितना पैसा चाहिए. आप चाहें तो 0%, 5%, 10% या 15% का विकल्प चुन सकते हैं. इसके बाद 25वें साल में जब पॉलिसी पूरी होगी, तो बाकी बचा हुआ सारा पैसा मैच्योरिटी के रूप में बच्चे को मिल जाएगा.
प्रीमियम वेवर राइडर जरूर जुड़वाना चाहिए
बच्चों के लिए एलआईसी का कोई भी प्लान लेते समय ‘प्रीमियम वेवर बेनिफिट’ राइडर जरूर जुड़वाना चाहिए. अगर किसी वजह से पॉलिसी के दौरान मातापिता के साथ कोई अनहोनी हो जाती है, तो इस राइडर की वजह से पॉलिसी बंद नहीं होती. आगे की सारी किस्तें एलआईसी खुद भरती है और बच्चे को तय समय पर पूरा पैसा मिलता है.
इसके अलावा, इन सभी प्लान में इनकम टैक्स की धारा 80C के तहत सालाना 1.5 लाख रुपये तक की टैक्स छूट भी मिलती है. वहीं, मैच्योरिटी और मनी बैक पर मिलने वाली रकम पर भी कोई टैक्स नहीं लगता है.



