BusinessIndia

रिकॉर्ड तोड़ कमाई! पहली तिमाही में 96% बढ़ा GAIL का नेट प्रॉफिट, ₹4,671 करोड़ पहुंचा मुनाफा

देश की सबसे बड़ी सरकारी गैस कंपनी गेल लिमिटेड ने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के अपने वित्तीय नतीजों का ऐलान कर दिया है. कंपनी ने उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन करते हुए कंसोलिडेटेड शुद्ध लाभ में 96 फीसदी से अधिक का शानदार उछाल दर्ज किया है. नेचुरल गैस मार्केटिंग और ट्रांसमिशन सेग्मेंट में मजबूत वॉल्यूम व बेहतर मार्जिन के दम पर गेल के वित्तीय आंकड़ों में यह जोरदार रिकवरी देखने को मिली है. आइए विस्तार से समझते हैं कि गेल के पहली तिमाही के नतीजे कैसे रहे, किन सेग्मेंट्स से हुई सबसे ज्यादा कमाई और शेयर बाजार पर इसका क्या असर पड़ा.

रिकॉर्ड तोड़ कमाई! पहली तिमाही में 96% बढ़ा GAIL का नेट प्रॉफिट, ₹4,671 करोड़ पहुंचा मुनाफा

प्रोफिट में 96 फीसदी इजाफा

सरकारी गैस कंपनी GAIL ने जून तिमाही के लिए शानदार नतीजे दिखाए हैं, जिसकी वजह उसके मुख्य गैस कारोबार में अच्छी बढ़ोतरी रही. कंपनी ने टैक्स के बाद 4,671 करोड़ रुपए का कंसोलिडेटेड प्रॉफिट दर्ज किया. यह पिछले साल की इसी तिमाही के 2,382 करोड़ रुपए के मुकाबले 96.1 फीसदी और मार्च तिमाही के 1,481 करोड़ रुपए के मुकाबले 215.3 फीसदी ज्यादा है. ऑपरेशन्स से रेवेन्यू बढ़कर 41,350 करोड़ रुपए हो गया, जो पिछले साल के 35,428.81 करोड़ रुपए से 16.7 फीसदी और पिछली तिमाही के 35,705 करोड़ रुपए से 15.8 फीसदी ज्यादा है. एबिटडा 7,098 करोड़ रुपए रहा, जो जून तिमाही में 3,669 करोड़ रुपए था. मार्जिन 710 बेसिस पॉइंट्स बढ़कर 17.65 फीसदी हो गया.

इन सेगमेंट्स में हुई कमाई

नेचुरल गैस मार्केटिंग GAIL का सबसे बड़ा बिजनेस सेगमेंट बना रहा, जिसने तिमाही के दौरान 43,558 करोड़ रुपए का रेवेन्यू दिया, जबकि एक साल पहले यह 34,788 करोड़ रुपए था. ट्रांसमिशन सर्विसेज से रेवेन्यू पिछले साल की इसी अवधि के 2,805 रुपए करोड़ से बढ़कर 3,042 करोड़ रुपए हो गया, जबकि सिटी गैस सेगमेंट से 2,256 करोड़ रुपए का रेवेन्यू मिला. LPG और लिक्विड हाइड्रोकार्बन बिजनेस का योगदान 2,039 करोड़ रुपए रहा, इसके बाद पेट्रोकेमिकल्स का 646 करोड़ रुपए और अन्य सेगमेंट का 323 करोड़ रुपए योगदान रहा. कुल मिलाकर सेगमेंट रेवेन्यू बढ़कर 52,091 करोड़ रुपए हो गया, जबकि इंटरसेगमेंट रेवेन्यू 10,741 करोड़ रुपए रहा, जिससे जून तिमाही के लिए ऑपरेशन्स से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 41,350 करोड़ रुपए रहा.

कंपनी के शेयरों में 4.50 फीसदी की तेजी

कंपनी के तिमाही नतीजों के बाद कंपनी के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है. बीएसई के आंकड़ों के अनुसार कंपनी का शेयर 4.52 फीसदी की बढ़त के साथ 181.40 रुपए पर बंद हुआ. जबकि कारोबारी सत्र के दौरान कंपनी के शेयर 182 रुपए पर बंद हुआ. खास बात तो ये है कंपनी के शेयरों का 52 हफ्तों का हाई 186.80 रुपए है. जानकारों की मानें तो आने वाले दिनों में कंपनी का शेयर 52 हफ्तों का रिकॉर्ड टूट सकता है. वैसे कंपनी का शेयर 174.75 रुपए पर ओपन हुआ था. जबकि एक दिन पहले कंपनी का शेयर 173.55 रुपए पर बंद हुआ था.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply