Uncle Arrested For Raping 14 Year Old Specially Abled Niece: महाराष्ट्र के पुणे जिले से रिश्ते को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है, जहां एक दिव्यांग नाबालिग लड़की के साथ उसके ही रिश्तेदार द्वारा घर के अंदर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है।

दरअसल, पुणे के इंदापुर तहसील अंतर्गत आने वाले भिगवण पुलिस स्टेशन क्षेत्र से शुक्रवार को एक घिनौनी वारदात सामने आई, जहां मौजे भादलवाड़ी गांव में 14 वर्षीय मानसिक रूप से दिव्यांग नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने उसके 67 वर्षीय सगे चाचा के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
मंदबुद्धि हाेने का डठाया फायदा
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी शिवाजी चंद्रकांत दणाने ने पीड़िता के मंदबुद्धि और नाबालिग होने का फायदा उठाते हुए, अपने घर में उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। घटना की शिकायत पीड़िता की मां मंगल तुपे ने दर्ज कराई है।
इस मामले में भिगवण पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं और पोक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, मामले से जुड़ी आगे की जांच भिगवण पुलिस स्टेशन के सहायक पुलिस निरीक्षक सोमनाथ शेंडगे कर रहे हैं।
कानूनी कार्रवाई और क्षेत्रीय प्रतिक्रिया
इस खौफनाक वारदात के सामने आने के बाद से पूरे इलाके में भारी आक्रोश का माहौल है। स्थानीय निवासियों ने आरोपी चाचा के खिलाफ सख्त से सख्त सजा की मांग की है। ने आश्वासन दिया है कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सभी कानूनी प्रक्रियाएं तेजी से पूरी की जाएंगी और अदालत में मजबूत सबूत पेश किए जाएंगे, ताकि पीड़ित मासूम को जल्द से जल्द न्याय मिल सके।
सामाजिक चिंता और जागरूकता
घटना के बाद से समेत आसपास के क्षेत्र के लोग गहरे सदमे में हैं। मानसिक रूप से दिव्यांग और असहाय बच्चियों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। समाज में अपने ही रिश्तेदारों द्वारा इस तरह के घिनौने अपराधों को अंजाम दिए जाने से लोगों में भारी चिंता है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि बच्चों और दिव्यांगों की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहें और किसी भी संदेहास्पद गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को दें।



