देश के कई राज्यों में इस समय मानसून का मौसम है. यह मौसम गर्मी से राहत तो देता है, लेकिन इस दौरान बढ़ी हुई नमी स्किन पर भी असर डाल सकती है. हवा में ज्यादा नमी होने की वजह से स्किन पर पसीना, तेल और गंदगी जल्दी जमा होने लगती है. इससे कई लोगों को चिपचिपापन, ऑयली स्किन, पिंपल्स, रैशेज और स्किन इंफेक्शन जैसी समस्याएं हो सकती हैं. अगर समय पर इनका ध्यान न रखा जाए, तो खुजली, जलन और स्किन की चमक कम होने जैसी परेशानियां भी हो सकती हैं. ऐसे में मौसम के अनुसार स्किन की देखभाल करना जरूरी हो जाता है.

मानसून में सिर्फ फेस वॉश करना ही काफी नहीं होता. को हेल्दी और ग्लोइंग बनाए रखने के लिए सही स्किनकेयर रूटीन अपनाना भी जरूरी है. इसके साथ ही साफसफाई का ध्यान रखना, संतुलित खानपान लेना और पर्याप्त पानी पीना भी स्किन की सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है. छोटीछोटी अच्छी आदतें अपनाकर इस मौसम में भी स्किन को स्वस्थ और चमकदार रखा जा सकता है. आइए जानते हैं मानसून में स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग रखने के लिए क्या करें, किन बातों का ध्यान रखें और कब डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए.
मानसून में स्किन को ग्लोइंग और हेल्दी रखने के लिए क्या करें?
मानसून में दिन में दो बार चेहरे को हल्के फेस वॉश से साफ करें, ताकि पसीना, तेल और गंदगी हट सके. चेहरे को धोने के बाद हल्का मॉइस्चराइजर लगाएं, क्योंकि ऑयली स्किन को भी नमी की जरूरत होती है. बाहर निकलते समय सनस्क्रीन लगाना न भूलें, क्योंकि बादलों के बीच भी सूरज की किरणें स्किन को नुकसान पहुंचा सकती हैं.
अगर ज्यादा पसीना आता है, तो चेहरे को साफ कपड़े या टिश्यू से हल्के हाथों से पोंछें. बारिश में भीगने के बाद चेहरा और शरीर साफ पानी से धो लें. इसके अलावा मेकअप को लंबे समय तक लगाए रखने से बचें और सोने से पहले उसे अच्छी तरह साफ करें. इन आसान आदतों से मानसून में भी स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग रखने में मदद मिल सकती है.
मानसून में किन गलतियों से बचना चाहिए?
गंदे तौलिये, मेकअप ब्रश या तकिए के कवर का इस्तेमाल करने से बचें, क्योंकि इनमें बैक्टीरिया जमा हो सकते हैं. बारिश में भीगने के बाद गीले कपड़ों में लंबे समय तक न रहें. चेहरे पर बारबार हाथ लगाने या पिंपल्स को फोड़ने से भी बचें, क्योंकि इससे इंफेक्शन और दाग पड़ सकते हैं.
बहुत ज्यादा ऑयली या भारी स्किनकेयर प्रोडक्ट लगाने से भी स्किन चिपचिपी हो सकती है. अगर स्किन पर खुजली, रैशेज या जलन हो रही है, तो बिना सलाह के कोई क्रीम या दवा लगाने से बचें.
स्किन को अंदर से हेल्दी रखने के लिए क्या खाएं?
स्किन को स्वस्थ रखने के लिए अपनी डाइट में मौसमी फल, हरी सब्जियां, सलाद, दही, दालें और सूखे मेवे शामिल करें. विटामिन सी वाले फल, जैसे संतरा, अमरूद और आंवला, स्किन के लिए फायदेमंद माने जाते हैं.
इसके अलावा पर्याप्त पानी पिएं, ताकि शरीर में पानी की कमी न हो. बहुत ज्यादा तलीभुनी और मीठी चीजें खाने से बचें. संतुलित खानपान स्किन को अंदर से पोषण देने और उसकी प्राकृतिक चमक बनाए रखने में मदद करता है.
कब डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए?
अगर स्किन पर लगातार खुजली, लालपन, रैशेज, सूजन, दर्द, पानी वाले दाने या बारबार इंफेक्शन हो रहा है, तो डॉक्टर से सलाह लें. इसके अलावा अगर पिंपल्स बहुत ज्यादा बढ़ जाएं या घरेलू देखभाल के बाद भी समस्या ठीक न हो, तो डर्मेटोलॉजिस्ट से जांच करानी चाहिए. समय पर इलाज कराने से समस्या बढ़ने से बच सकती है.


