
मेष
आज आपका मनोबल और आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। दोपहर के बाद कोई शुभ समाचार मिल सकता है। संतान की सफलता या उन्नति से मन प्रसन्न रहेगा।
वृषभ
कार्यक्षेत्र में भावनाओं में बहकर कोई बड़ा फैसला न लें। समय का सही उपयोग करेंगे तो अच्छे परिणाम मिलेंगे। योजनाओं पर धैर्य से काम करें।
मिथुन
आज सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। अपने लक्ष्य पर पूरा फोकस बनाए रखें। वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से प्रभावित हो सकते हैं।
कर्क
आज आपके काम की आलोचना हो सकती है, लेकिन धैर्य बनाए रखें। कार्यक्षेत्र में बड़े बदलाव करने से फिलहाल बचना बेहतर रहेगा।
सिंह
परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा और सदस्य आपसे खुश रहेंगे। किसी सरकारी मामले में सफलता मिलने के योग हैं। प्रेम संबंध पहले से अधिक मजबूत होंगे।
कन्या
नई चीजें सीखने और नए अनुभव लेने का अच्छा समय है। जल्दबाजी में प्रतिक्रिया देने से बचें। लंबे समय से जिस अवसर का इंतजार था, वह मिल सकता है।
तुला
करियर से जुड़े फैसलों में दूसरों की सलाह पर पूरी तरह निर्भर न रहें। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा।
वृश्चिक
परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। व्यापार में नई योजनाएं बन सकती हैं। प्रेम संबंधों में कुछ गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं।
धनु
आज का दिन आपके लिए बेहद शुभ रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में लक्ष्य आसानी से पूरे होंगे। निर्माण और प्रॉपर्टी से जुड़े कार्यों में प्रगति मिलेगी।
मकर
नौकरी बदलने का विचार मन में आ सकता है। धार्मिक गतिविधियों में रुचि कुछ कम रहेगी, लेकिन आपके व्यक्तित्व और व्यवहार की सराहना होगी।
कुंभ
आत्मविश्वास में थोड़ी कमी महसूस हो सकती है। अनावश्यक लोगों पर समय बर्बाद न करें। संतान के स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें।
मीन
घर में मांगलिक कार्य की योजना बन सकती है। किसी बात को लेकर मन उदास रह सकता है। नए लोगों पर जल्द भरोसा करने से बचें।



