TrendingUttar Pradesh

UP T20 League: यूपी लीग में जीतें कैश प्राइज, बस करना होगा सबसे शानदार पोस्ट

UP T20 League: यूपी लीग में जीतें कैश प्राइज, बस करना होगा सबसे शानदार पोस्ट

लखनऊ, अमृत विचार: उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित यूपी टी20 लीग के चौथे संस्करण का शुभारंभ 14 अगस्त को भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में भव्य समारोह के साथ होगा।

उद्घाटन में शंकर महादेवन, जैस्मीन सैंडलास, सिद्धार्थ महादेवन और शिवम महादेवन प्रस्तुति देंगे।

लेजर शो, ड्रोन शो और लाइव नैरेशन भी आकर्षण का केंद्र होंगे। इस बार लीग के मुकाबले लखनऊ और कानपुर में खेले जाएंगे। दर्शकों के लिए फूड कार्निवाल भी लगाया जाएगा। शुक्रवार को इकाना में आयोजित इन्फ्लूएंसर्स मीट में 100 से अधिक सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर्स और कंटेंट क्रिएटर्स शामिल हुए।

यूपी टी20 लीग गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने बताया कि इन्फ्लूएंसर्स के लिए अलग लीग होगी। विजेता को दो लाख, उपविजेता को 1.5 लाख और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को एक लाख रुपये मिलेंगे। सर्वश्रेष्ठ सोशल मीडिया पोस्ट के लिए रोजाना पांच हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें : 

 

 

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply