IndiaPunjabTrending

चंडीगढ़ में पुलिस के सामने फायरिंग, मकान का कब्जा लेने पहुंची वकील ने महिला को मारी गोली

चंडीगढ़ शहर के सेक्टर42 स्थित गर्ल्स कॉलेज के सामने शनिवार दोपहर उस समय सनसनी फैल गई, जब कोर्ट के आदेश पर अपने मकान का कब्जा लेने पहुंची एक महिला को कथित तौर पर वकील ने गोली मार दी। वारदात के समय पुलिस टीम भी मौके पर मौजूद थी।

चंडीगढ़ में पुलिस के सामने फायरिंग, मकान का कब्जा लेने पहुंची वकील ने महिला को मारी गोली

घायल महिला की पहचान मनविंदर कौर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, मनविंदर कौर अदालत के आदेश के बाद अपने मकान का कब्जा लेने पुलिस के साथ मौके पर पहुंची थीं। कब्जा दिलाने की कार्रवाई चल ही रही थी कि मकान पर कब्जा किए बैठे अधिवक्ता जेपीएस चड्ढा ने कथित तौर पर अचानक फायरिंग कर दी। गोली मनविंदर कौर को लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।

घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। घायल महिला को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि विवाद संपत्ति के कब्जे को लेकर था। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply