TrendingUttar Pradesh

लखनऊ : 7.5 लाख की घूस लेते जेई, सुपरवाइजर समेत तीन गिरफ्तार

लखनऊ :  7.5 लाख की घूस लेते जेई, सुपरवाइजर समेत तीन गिरफ्तार

राज्य ब्यूरो, लखनऊ, अमृत विचार : उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण के अवर अभियंता, सुपरवाईजर एवं एक निजी व्यक्ति को 7.5 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। शिकायतकर्ता से पूरी डील अवैध निर्माण के खिलाफ आए एक आईजीआरएस के निस्तारण के दौरान अवर अभियंता ने की थी। डील 15 लाख की थी, जिसे दो किस्तों में यानी साढ़े सातसाढ़े सात लाख रुपए देने थे। 

जानकारी के अनुसार पहले तो अधिष्ठान की टीम ने एलडीए के सुपरवाइजर चंद्र प्रकाश को 7.5 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। फिर चंद्र प्रकाश से पूछताछ में जेई दिनेश कुमार वर्मा की संलिप्तता सामने आने के बाद अधिष्ठान की टीम ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा एक निजी व्यक्ति श्रवण कुमार भी हत्थे चढ़ा। कार्रवाई आईजी विजिलेंस मंजिल सैनी के नेतृत्व में की गई। लिखित शिकायत के आधार पर विजिलेंस टीम ने रिश्वत की रकम के लेनदेन पर नजर रखे थी। निर्धारित योजना के तहत टीम ने सुपरवाइजर चंद्र प्रकाश को 7.5 लाख रुपये की रिश्वत की रकम के साथ दबोच लिया। 

आरोप है कि रकम लेने के बाद चंद्र प्रकाश ने फोन कर एलडीए के अवर अभियंता दिनेश कुमार वर्मा को मौके पर बुलाया। इसी दौरान विजिलेंस टीम ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में चंद्र प्रकाश ने जेई की भूमिका के बारे में जानकारी दी, जिसके आधार पर टीम ने जेई को भी हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। इसके बाद अवर अभियंता का निजी व्यक्ति श्रवण कुमार भी टीम के हाथ लग गया।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply