India

नागपुर में लूडो किंग बना जुए का अड्डा, यशोधरानगर पुलिस का बड़ा एक्शन; 7 आरोपी गिरफ्तार

Nagpur Mobile Gambling Bust: नागपुर जिले में ऑनलाइन गेमिंग की आड़ में जुआ खेलने का मामला सामने आया है। यशोधरानगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मोबाइल पर ‘लूडो किंग’ गेम के जरिए हारजीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे सात लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नकदी, सात मोबाइल फोन सहित 52,390 रुपये का माल जब्त किया है। इस कार्रवाई के बाद इलाके में ऑनलाइन सट्टे और जुए के अवैध नेटवर्क को लेकर भी जांच शुरू कर दी गई है।

नागपुर में लूडो किंग बना जुए का अड्डा, यशोधरानगर पुलिस का बड़ा एक्शन; 7 आरोपी गिरफ्तार
नागपुर में लूडो किंग बना जुए का अड्डा, यशोधरानगर पुलिस का बड़ा एक्शन; 7 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 8.30 बजे सूचना मिली थी कि वनदेवीनगर चौक पर सड़क किनारे कुछ लोग मोबाइल फोन के जरिए लूडो किंग गेम पर पैसों की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही यशोधरानगर पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और सभी आरोपियों को रंगेहाथ पकड़ लिया।

ऑनलाइन लूडो पर सट्टा, 7 जुआरी गिरफ्तार; मोबाइल और नकदी जब्त

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अब्दुल कलाम अब्दुल करीम, शेख अकरम शेख उस्मान , शेख अशफाक शेख गफूर , शेख मोहसीन शेख ख्वाजा, शेख अयूब गफ्फार कुरैशी , मोहम्मद शाहिद आलम इश्तियाक मोहम्मद तथा करीम शहा सलाम शहा के रूप में हुई है।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से जुए में इस्तेमाल किए जा रहे सात मोबाइल फोन, नकद राशि और अन्य सामग्री जब्त की। जब्त किए गए माल की कुल कीमत 52,390 रुपये बताई गई है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

लूडो सट्टे के पीछे बड़े नेटवर्क की जांच

प्राथमिक जांच में पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि आरोपी केवल आपस में ही बाजी लगाकर खेल रहे थे या इसके पीछे किसी बड़े गिरोह का नेटवर्क सक्रिय है। जब्त मोबाइल फोन की डिजिटल जांच की जा रही है, ताकि लेनदेन, ऑनलाइन भुगतान और अन्य संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिल सके।

पुलिस अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की है कि ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर किसी भी प्रकार की हारजीत की बाजी लगाना कानूनन अपराध है। यदि कहीं इस तरह की गतिविधियां चल रही हों तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध जुआ और ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ आगे भी विशेष अभियान जारी रहेगा।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply