UP Police Kanwar Mobile Patrol: मुरादाबाद की पुलिस की कांवड़ यात्रा के लिए बनाई गई गश्ती वाहन इन दिनों चर्चा में है। पुलिस लाइंस में खड़ीं 10 सूमो गाड़ियों की सर्विसिंग कराकर कांवड़ मोबाइल के तौर पर तैयार की गई हैं। ड्रैगन लाइट से युक्त ये गश्ती वाहन पूरी तरीके से शिवमय नजर आ रही है। अब इसको लेकर सोशल मीडिया पर कई लोग आलोचना भी कर रहे हैं।

मुरादाबाद के दिल्लीलखनऊ हाईवे के आसपास, कांठठाकुरद्वारा क्षेत्र और अन्य बाहरी इलाकों में लगातार तेंदुओं की मौजूदगी देखी गई है। कुछ मामलों में तो तेंदुओं ने लोगों पर हमला भी किया है। इसी को देखते हुए कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस लाइन में उपयोग किये जाने वाले 10 गाड़ियों को ‘कांवड़ मोबाइल’ के तौर पर तैयार कराया गया है।
शिवमय है यूपी पुलिस की गाड़ी
की इन गाड़ियों पर भगवान शिव, त्रिशूल, डमरू, गंगा नदी और पूजा करते श्रद्धालुओं के चित्र बनाए गए हैं। सभी गाड़ियों में छहछह हाईपावर सर्च लाइटें, लाउडस्पीकर और साथ ही अन्य आवश्यक सुरक्षा उपकरण लगाए गए हैं।
तेज रोशनी से डरते हैं तेंदुए
पुलिस अधिकारियों की वन विभाग के अधिकारियों से बातचीत में पता चला था कि तेज रोशनी और लाउडस्पीकर की आवाज से तेंदुए को डर लगता है। इसलिए यूपी पुलिस ने यह विशेष व्यवस्था की। ऐसा माना जा रहा कि तेज लाइट और आवाज से तेंदुए कांवड़ियों के पास नहीं आएंगे।
बता दें कि इन गश्ती वाहनों की मौजूदगी से हाईवे पर अनारक्षित लेन पर तेज गति से वाहन चलाने वालों पर भी नकेल कसा जा सकेगा। एसएसपी सतपाल अंतिल ने कहा कि अमरोहा और रामपुर के बीच हाईवे के करीब 35 किलोमीटर क्षेत्र, कांठ व ठाकुरद्वारा रोड पर इन कांवड़ मोबाइल वाहनों की नियमित गश्त कराई जाएगी।
हाईवे पर सीमित रहेगी वाहनों की रफ्तार
में दिल्लीलखनऊ हाईवे पर 56 किलोमीटर के रेंज में 30 जुलाई से 28 अगस्त तक भारी वाहन अधिकतम 30 और हल्के वाहन 40 किमी प्रतिघंटा से चला सकेंगे। इससे तेज स्पीड पर गाड़ी चलाने वालों का चालान होगा, इसके लिए रास्ते में तीन जगह स्पीड राडार गन लगेंगी।



