TrendingUttar Pradesh

Ayodhya Ram Mandir: 11 दिनों तक चलेगा झूलनोत्सव, स्वर्ण जड़ित चांदी के हिंडोले पर विराजेंगे रामलला

Ayodhya Ram Mandir: 11 दिनों तक चलेगा झूलनोत्सव, स्वर्ण जड़ित चांदी के हिंडोले पर विराजेंगे रामलला

अयोध्या, अमृत विचार : राम मंदिर में झूलनोत्सव को दिव्यता और भव्यता के साथ 11 दिनों तक मनाया जाएगा। भगवान रामलला को स्वर्ण जड़ित चांदी के हिंडोले पर विराजमान कराया जाएगा। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विशेष पूजन, आरती और झूला दर्शन का आयोजन होगा। मंदिर परिसर को आकर्षक फूलों, रंगबिरंगी रोशनी और पारंपरिक सजावट का कार्य किया जा रहा है।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा गठित धार्मिक समिति उत्सव की रूपरेखा पर विस्तार से मंथन कर रहा है। झूलनोत्सव के दौरान होने वाले धार्मिक अनुष्ठानों, पूजाअर्चना, श्रृंगार, भजनकीर्तन और श्रद्धालुओं की व्यवस्था सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की जा रही है। श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन मिल सकें, इसके लिए ट्रस्ट और प्रशासन समन्वय के साथ आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करेंगे।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply