जालंधर जालंधर नॉर्थ के नए हलका प्रभारी नियुक्त किए जाने के बाद मेयर विनीत धीर द्वारा की गई शुक्राना यात्रा में जमकर ईंटें पत्थर चलने की खबर सामने आ रही है। जिसके बाद इलाके में अफरातफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार शुक्राना यात्रा में विनीत धीर के साथ सैंकड़ों समर्थकों के साथ देवी तालाब मंदिर में पहुँचे हुए थे। तभी वहां पर दो पक्षों ने एक दूसरे पर ईंट पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। खबर ये भी है कि जब से विनीत धीर को आम आदमी पार्टी की तरफ से जालंधर नार्थ का हलका प्रभारी लगाया गया है तब से ही कुछ लोग सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जता रहे है।



